Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने खेमों को मजबूत करने में जुटे हैं। खबर है कि जजपा के 4 विधायक बीजेपी जाॅइन कर सकते हैं। बता दें कि चुनाव के ऐलान के अगले ही दिन जजपा के एक-एक कर 4 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में उनके बीजेपी जाॅइन करने के फैसले से जजपा की उम्मीदों को झटका लगा है। वहीं बीजेपी इससे गदगद है।
बता दें कि 17 अगस्त जजपा विधायक ईश्वर सिंह, देवेंद्र बबली, अनूप धानक और रामकरण कला ने इस्तीफा दे दिया था। टोहाना सीट से विधायक देवेंद्र बबली तो खट्टर की अगुवाई वाली सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उनके अलावा अनूप धानक भी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
बीजेपी को कितना फायदा?
जजपा सूत्रों की मानें तो ये सभी विधायक किसी और से पार्टी से उनके साथ आए थे लेकिन चुनाव से पहले उनका दल-बदलना जनता को रास नहीं आएगा ऐसे में अगर बीजेपी उनको टिकट देती है तो उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। हालांकि अगर इसको बीजेपी के नजरिए से देखते हैं तो वे इन विधायकों को टिकट देने की शर्त पर पार्टी में शामिल नहीं कर रहे हैं। पार्टी इस बार दल-बदलुओं को टिकट देने पर सभी पहलुओं पर विचार करेगी।
बीजेपी को मिली थी करारी हार
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में कई दल-बदलुओं को टिकट दिए थे। नतीजन पार्टी वे सभी सीटें हार गईं जहां पर पैराशुट उम्मीदवारों को उतारा गया। बीजेपी को यूपी, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और बंगाल में नुकसान इसलिए ही हुआ था। ऐसे में बीजेपी अगर इन विधायकों को पार्टी में टिकट देने की शर्त पर शामिल नहीं करने वाली है। ऐसे में हो सकता है कि सभी दल-बदलू चुनाव से पहले एक बार फिर पाला बदल लें।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में जाट कराएंगे कांग्रेस की वापसी, कौन बिगाड़ेगा BJP का खेल? समझें पूरा समीकरण
1 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट
हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में अभी कई पार्टियों के नेता इधर-उधर होंगे। ऐसे में यह देखने वाली बात होंगी कि जनता दल-बदलू उम्मीदवारों को किस नजरिए से देखती है और क्या वे पार्टी बदलने के बाद भी चुनाव जीत पाएंगे।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में JJP को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
1 day agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
2 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
2 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
2 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
3 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines