Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोहतक में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।
घोषणा पत्र जारी करते समय केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, ओपी धनखड़, कुलदीप बिश्नोई, सुधा यादव, सुभाष बराला और अशोक तंवर मौजूद थे। आइये जानते हैं बीजेपी के घोषणा पत्र की 10 बड़ी बातें।
1. सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे।
2. पूरे प्रदेश में 10 औद्योगिक शहरों का निर्माण किया जाएगा। हर शहर में 50 हजार युवाओं को नौकरी देने के लिए उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।
3. चिरायु आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का फ्री इलाज।
4. 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग को 5 लाख तक के इलाज की सुविधा
5. 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जाएगी।
6. 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी
7. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 लाख को पक्के घर दिए जाएंगे।
8. हर घर गृहणी योजना के 500 रुपये में सिलेंडर
9. हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी
10.गांवों में काॅलेज जाने वाली प्रत्येक छात्रा को स्कूटर दिया जाएगा।
पहले पर्ची और खर्ची चलती थी
इससे पहले घोषणा पत्र जारी करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मुझे हरियाणा की पवित्र भूमि से पार्टी के लिए संकल्प पत्र जारी करने का मौका मिला है। हरियाणा की छवि 10 साल पहले क्या थी? पहले हरियाणा में नौकरी के लिए पर्ची और खर्ची चलती थी। नौकरी के कारण लोगों को सजाएं तक हुई। हरियाणा जमीनों के घोटाले के लिए जाना जाता था।
ये भी पढ़ेंः कहां मिल रहा महिलाओं को ज्यादा पैसा? ‘बहनें’ बनीं जीत की गारंटी, चुनावी राज्यों में बल्ले-बल्ले
भाजपा के लिए संकल्प पत्र सीरियस डाॅक्यूमेंट
जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका रियल मेनिफेस्टो था जमीन का घोटाला करना। ऐसे में आज हम संकल्प पत्र की बात करते हैं, हमारे लिए ये संकल्प पत्र जितना महत्वपूर्ण है। हम हरियाणा की नाॅन स्टाॅप सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए संकल्प पत्र सीरियस डाॅक्यूमेंट है। हम जो कहते हैं, वही करते हैं। इससे आपको साफ दिखेगा कि हरियाणा बदला है।
ये भी पढ़ेंः Haryana Election : क्या किसानों का ट्रैक्टर बनेगा जीत का फैक्टर? समझें पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
2 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
3 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
3 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
4 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines