Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद बीजेपी और कांग्रेस चुनावी रणनीति बनाने में व्यस्त है। बीजेपी लगातार तीसरी बार हैट्रिक बनाने की कोशिश में है तो वहीं कांग्रेस 10 साल का वनवास खत्म करने में पूरी जी जान से जुटी है। हालांकि क्षेत्रीय दल भी इस बार पूरी जोर आजमाइस करेंगे। बीजेपी के लिए खतरे की घंटी लोकसभा चुनाव के समय ही बज गई जब लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीटों की संख्या घटकर 5 रह गई।
ऐसे में अब बीजेपी प्रदेश में दलितों को लुभाने के लिए काम कर रही है। प्रदेश के 22 जिलों में दलित महासम्मेलन करने जा रही है। अब तक कई सम्मेलन बीजेपी आयोजित भी कर चुकी है। पार्टी ने इस बार के चुनाव की जिम्मेदारी भी केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर को दी है। खट्टर प्रदेश में 9 साल तक सीएम रहे चुके हैं। ऐसे में उन पर भी बड़ा दारोमदार रहेगा।
बीजेपी का फोकस दलित और ओबीसी पर
बीजेपी की रणनीति है कि इंडियन नेशनल लोकदल और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन को मिलने वाला वोट अपने पाले में किया जाए। इसके लिए पार्टी रणनीति बना रही है। बीजेपी से जाट वोट बैंक पूरी तरह से नाराज हैं ऐसे में पार्टी अब गैर जाट वोटों को साधने की कोशिश कर रही है। पार्टी का मुख्य जोर दलित, ओबीसी वोटर्स पर हैं। इसके लिए अलग-अलग रणनीति भी बनाई जा रही है।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में JJP को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा
जाट वोट नहीं बंटे तो बीजेपी का नुकसान तय
हरियाणा में 26 फीसदी से ज्यादा आबादी के साथ जाट सबसे बड़ा वोट बैंक हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बयान देकर कहा कि लोकसभा चुनाव में जजपा को एक प्रतिशत वोट भी नहीं मिला। ऐसे में क्षेत्रीय पार्टियां वोट कटवा पार्टी बनकर रह गई हैं। ऐसे में अगर जाट वोटों का बंटवारा नहीं होता है तो बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जाट वोटर्स की लामबंदी बीजेपी के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसलिए पार्टी गैर जाट और दलितों को साधने में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में इस बार आसान नहीं BJP की राह, वोट कटवा पार्टियां ऐसे बिगाड़ेगी खेल
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
23 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines