Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव लड़ रहे हैं। BJP के नेता अनिल विज लगातार चौथी बार अंबाला कैंट से चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता सबक सिखा रही है। सुबह में उन्होंने (कांग्रेस) अपनी झूठ की दुकान खोल दी, जो लोग जो लोग चाहते हैं कि हुड्डा हारें वही लोग पटाखे फोड़ते दिख रहे हैं।
क्या बोले अनिल विज?
मीडिया एजेंसी से बात करते हुए अनिल विज ने नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जैसा हमले सोचा था बिल्कुल वैसे ही रिजल्ट आ रहे हैं। कांग्रेस को हरियाणा की जनता सबक सिखाती नजर आ रही है। उन्होंने सुबह सुबह झूठ की दुकान खोली थी जिसमें नकली जलेबियां, नकली पानी, नकली बिस्कुट अब वो नकली चीज ज्यादा दिन तक नहीं चलती, घर पहुंचने से पहले ही वह खराब हो जाती है। ऐसा ही कांग्रेस के साथ हुआ है उनकी असलियत सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे वक्त बीतेगा वैसे-वैसे राउंड बढ़ते जाएंगे सबकी असलियत सामने आती जाएगी।
इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस ने पहले ही अपनी जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया तो इसपर उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के अंदर वो सारे लोग थे जो खुद चाहते थे कि हुड्डा हारे। उन्होंने कहा कि पार्टी के ही लोग थे जो हुड्डा की हार पर पटाखे फोड़कर खुशियां मना रहा थे, उनके चेहरे मुझे याद हैं।
संबंधित खबरें
दोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
2 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
2 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
3 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
11 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
13 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
15 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoफरीदाबाद में युवक का बंदूक के बल पर अपहरण, सात दिन तक रखा बंधक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines