कांग्रेस के ही लोग हुड्डा की हार पर पटाखे फोड़ रहे थे, अनिल विज ने ऐसा क्यों कहा?

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए आज काउंटिंग की जा रही है। शुरुआती नतीजों में हरियाणा में BJP की बढ़त देखने को मिल रही है। अनिल विज ने नतीजों से पहले अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Haryana Assembly Election
विज्ञापन

 Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव लड़ रहे हैं। BJP के नेता अनिल विज लगातार चौथी बार अंबाला कैंट से चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता सबक सिखा रही है। सुबह में उन्होंने (कांग्रेस) अपनी झूठ की दुकान खोल दी, जो लोग जो लोग चाहते हैं कि हुड्डा हारें वही लोग पटाखे फोड़ते दिख रहे हैं।

क्या बोले अनिल विज?

मीडिया एजेंसी से बात करते हुए अनिल विज ने नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जैसा हमले सोचा था बिल्कुल वैसे ही रिजल्ट आ रहे हैं। कांग्रेस को हरियाणा की जनता सबक सिखाती नजर आ रही है। उन्होंने सुबह सुबह झूठ की दुकान खोली थी जिसमें नकली जलेबियां, नकली पानी, नकली बिस्कुट अब वो नकली चीज ज्यादा दिन तक नहीं चलती, घर पहुंचने से पहले ही वह खराब हो जाती है। ऐसा ही कांग्रेस के साथ हुआ है उनकी असलियत सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे वक्त बीतेगा वैसे-वैसे राउंड बढ़ते जाएंगे सबकी असलियत सामने आती जाएगी।

विज्ञापन

इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस ने पहले ही अपनी जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया तो इसपर उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के अंदर वो सारे लोग थे जो खुद चाहते थे कि हुड्डा हारे। उन्होंने कहा कि पार्टी के ही लोग थे जो हुड्डा की हार पर पटाखे फोड़कर खुशियां मना रहा थे, उनके चेहरे मुझे याद हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ