Haryana Assembly Election 2024: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। मंगलवार को दो लिस्ट जारी की गईं, पहली में 9 और दूसरी में 11 उम्मीदवारों के नाम हैं।
आम आदमी पार्टी की तीसरी लिस्ट में भी भाजपा-कांग्रेस के बागी नेताओं को भी जगह मिली। भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सतीश यादव और सुनील राव को AAP ने अपना उम्मीदवार घोषित किया। इसके अलावा कांग्रेस से AAP में शामिल हुए भीम सिंह राठी को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
अपनी तीसरी लिस्ट मे आप ने गढ़ी सांपला-किलोई निर्वाचन क्षेत्र से प्रवीण गुसखानी को उतारा है। इसके अलावा रादौर से भीम सिंह राठी, नीलोखेड़ी से अमर सिंह, इसराना से अमित कुमार, झज्जर से महेंद्र दहिया, रेवाड़ी से सतीश यादव और हथीन से कर्नल (रिटायर्ड) राजेंद्र रावत को उतारा है।
आप की कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर कोई सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। पार्टी 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में से अब तक 40 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।
आप की दूसरी लिस्ट में रीता बामनिया को साढौरा, किशन बजाज को थानेसर और हवा सिंह को इंद्री से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने रतिया से मुख्तियार सिंह बाजीगर, आदमपुर से भूपेंद्र बेनीवाल और बरवाला से छत्रपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा जवाहर लाल बावल से, प्रवेश मेहता फरीदाबाद और अबाश चंदेला तिगांव से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
संबंधित खबरें
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
27 mins agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
1 day ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
4 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
5 days ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines