Haryana Accident: हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार को सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में चार लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घटना यमुना नगर-पंचकूला हाईवे की है। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य (पति-पत्नी और उनके दो बच्चे) शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, घटना शहजादपुर थाना क्षेत्र की है। यहां हाईवे पर एक ट्रेलर ट्रक और एक बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा और जांच पड़ताल में जुट गई।
https://twitter.com/ANI/status/1631845655319834624
जानकारी के मुताबिक, बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश से सटे बद्दी शहर की ओर जा रही थी। शहजादपुर थाने के SHO ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि एक ट्रेलर ट्रक अपने आगे चल रही बस को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसे लग रहा है कि ट्रक ड्राइवर को नींद आ गई होगी जिससे बस से ट्रेलर की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि आगे की जांच की जा रही है।
बस में अधिकतर सवार थे प्रवासी मजदूर
कहा जा रहा है कि बस में अधिकांश यात्री प्रवासी मजदूर थे और काम पर वापस लौट रहे थे। मृतकों में यूपी के संभल जिले का रहने वाला एक दंपत्ति और उनके दो बच्चे शामिल हैं। इनकी पहचान ज्वाला (34), रिंकी (32) और उनके दो बच्चे- प्रिंस (8) और प्रशांत (6) के रूप में हुई है। 2 अन्य मृतकों की पहचान यूपी के बदायूं के रहने वाले रहीश खान और बदन सिंह के रूप में हुई, जबकि 7वें पीड़ित की पहचान नहीं हो पाई है।
ट्रक और बस के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रक चालक चंद्र मोहन और बस चालक फुरकान बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बताया कि ट्रक और बस चालक दोनों पर धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 279 (तेज गति से गाड़ी चलाना) समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हादसे के बाद दोनों ड्राइवर फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
3 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
3 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
4 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
4 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
5 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
5 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines