Haryana AAP Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टीन ने 9 उम्मीदवारो की दूसरी सूची जारी कर दी। इससे पहले पहले पार्टी ने 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। अब तक पार्टी 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।
आप ने बीजेपी छोड़कर आए पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह को हिसार की बरवाला सीट से मैदान में उतारा है। उन्होंने 1991 में हिसार की घिराय हलके सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में उन्होंने पूर्व डिप्टी पीएम देवीलाल को पराजित किया था। इसके अलावा पार्टी ने थानेसर से कृष्ण बजाज, इंदरी से हवा सिंह, रातियां से मुख्तयार सिंह बाजीगर, आदमपुर से भूपेंद्र बेनीवाल, बावल से जवाहर लाल, फरीदाबाद से प्रवेश मेहता, तिगांव से अबास चंदेला को प्रत्याशी बनाया है। सढ़ोरा से रिता बामणिया को प्रत्याशी बनाया है।
गठबंधन पर दूसरे नेताओं से पूछे
बता दें कि आप से गठबंधन टूटने के बाद यह कांग्रेस की दूसरी लिस्ट है। इससे पहले सोमवार को आप ने 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। आप से गठबंधन की संभावनाएं खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बारे में दूसरे नेता बात कर रहे हैं। वे ही इसके बारे में बता पाएंगे।
हरियाणा आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हम सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आप और कांग्रेस के बीच मुकाबला अन्य पार्टियां दूर-दूर तक नहीं है।
खबर अपडेट हो रही है।
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
9 hrs agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
3 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
3 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
4 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
12 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
14 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
16 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines