Haryana Assembly Election 2024: AAP की दूसरी सूची जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इससे पहले पार्टी ने सोमवार को कांग्रेस से गठबंधन की संभावनाएं खत्म होने के बाद 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

Delhi Assembly Elections 2025

Delhi Assembly Elections 2025

विज्ञापन

Haryana AAP Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टीन ने 9 उम्मीदवारो की दूसरी सूची जारी कर दी। इससे पहले पहले पार्टी ने 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। अब तक पार्टी 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

विज्ञापन

आप ने बीजेपी छोड़कर आए पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह को हिसार की बरवाला सीट से मैदान में उतारा है। उन्होंने 1991 में हिसार की घिराय हलके सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में उन्होंने पूर्व डिप्टी पीएम देवीलाल को पराजित किया था। इसके अलावा पार्टी ने थानेसर से कृष्ण बजाज, इंदरी से हवा सिंह, रातियां से मुख्तयार सिंह बाजीगर, आदमपुर से भूपेंद्र बेनीवाल, बावल से जवाहर लाल, फरीदाबाद से प्रवेश मेहता, तिगांव से अबास चंदेला को प्रत्याशी बनाया है। सढ़ोरा से रिता बामणिया को प्रत्याशी बनाया है।

गठबंधन पर दूसरे नेताओं से पूछे

बता दें कि आप से गठबंधन टूटने के बाद यह कांग्रेस की दूसरी लिस्ट है। इससे पहले सोमवार को आप ने 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। आप से गठबंधन की संभावनाएं खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बारे में दूसरे नेता बात कर रहे हैं। वे ही इसके बारे में बता पाएंगे।

हरियाणा आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हम सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आप और कांग्रेस के बीच मुकाबला अन्य पार्टियां दूर-दूर तक नहीं है।

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ