Haryana AAP Candidate List: हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने 19 उम्मीदवारों की छठी लिस्ट बुधवार आधी रात को जारी कर दी। बता दें कि पार्टी अब तक कुल 87 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। हरियाणा में आज नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में सभी दल उम्मीदवरों के नामों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पार्टी ने बुधवार को दिन में ही पांचवी लिस्ट जारी की थी, जिसमें 9 नाम शामिल थे, जबकि चौथी लिस्ट में 21 उम्मीदवार के नामों का ऐलान किया था।
पार्टी ने पंचकूला से प्रेम गर्ग, कालका से ओपी गुज्जर, अंबाला शहर से केतन शर्मा, मुलाना से गुरतेज सिंह, पेहोवा से गेहल सिंह संधु, शाहबाद से आशा पठानिया, गुहला से राकेश खानपुर, जिंद से वजीर सिंह और पानीपत सिटी से रितु अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया है।
जुलाना में अब लड़ाई रेसलर VS रेसलर
आप पार्टी ने जुलाना से विनेश फोगाट के सामने कविता दलाल को मैदान में उतारा है। जबकि बीजेपी ने यहां कैप्टन योगेश बैरागी को मैदान में उतारा है। अगर कांग्रेस आप में गठबंधन होता तो विनेश फोगाट का मुकाबला योगेश बैरागी से होना तय था, लेकिन आप ने कविता दलाल को मैदान में उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। जुलाना में अब लड़ाई रेसलर VS रेसलर हो गई है।
इसके अलावा पार्टी ने अंबाला सिटी से केतन शर्मा, फतेहाबाद से कमल बिस्ला, ऐलनाबाद से मनीष अरोड़ा, नलवा से उमेश शर्मा, लोहारू से गीता शीरोन, बदरा से राकेश चांदवास और दादरी से धनराज कुंडू को प्रत्याशी बनाया है।
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस में टिकटों के ऐलान से पहले इन 2 उम्मीदवारों ने फाइल कर दिया था नामांकन, बाद में हुई घोषणा
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
3 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
3 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
4 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
4 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
5 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
5 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines