Groom Arrived Pick Up The Bride By Helicopter: शादी को लेकर लोग तरह-तरह की तैयारी करते हैं। कुछ खास करने को लोगों का हमेशा मन रहता है। वही मां-बाप की भी अपने बच्चों की शादी को लेकर कुछ खास ख्वाहिशें होती हैं जिनको पूरा करने के लिए वह सब कुछ करते हैं। एक ऐसा ही मामला सिरसा के नाथूसरी कला से सामने आया है। जानिए क्यों चर्चा में बनी हुई है यह शादी
हेलीकॉप्टर से लेकर आए वधू
मामला सिरसा के नाथूसरी कला गांव का है जहां के रहने वाले रघुवीर सिंह कड़वासरा के पुत्र आयुष सिंह कड़वासरा की शादी राजस्थान के नोहर के पिचकराई गांव की निशा के साथ हुई है। वहीं आयुष के पिता रघुवीर की इच्छा थी। कि जब भी उनके बेटे की शादी हो तो वह अपने पुत्रवधू को हेलीकॉप्टर में लेकर आए। जिसको लेकर उन्होंने अपने बेटे के बचपन से ही सपने सजा के रखे। और जब उसकी शादी तय हुई तब से वह अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने की तैयारी में जुटे हुए थे। जहां पूरा परिवार शादी की शॉपिंग कर रहा था। वही रघुवीर अपनी बहू को लाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था में जुटे हुए थे। और अपनी वधू को हेलिकाप्टर से विदा कराकर लाए।
यह भी पढ़े: Rajasthan Election 2023: मतदान के दौरान पोलिंग एजेंट अचानक गिरा और दम तोड़ दिया
यह भी पढ़े: महाराष्ट्र के बंगले में लगी आग बुजुर्ग दंपत्ति की दम घुटने से मौत, जांच में पता चला कैसे लगी आग
पूरे क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय
हेलिकाप्टर से विदा हुई दुल्हन की यह शादी पूरे क्षेत्र भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। बड़ी संख्या में लोग हेलीकॉप्टर देखने के लिए उनके घर भी पहुंचे वहीं चारों तरफ इस शादी को लेकर लोग चर्चा करते रहे। वही दूल्हा का कहना है कि उसके पिता की इच्छा थी कि वह अपनी पत्नी को हेलीकॉप्टर में लेकर आए। परिवार वालों की इच्छा और पिता की इच्छा के चलते वह शादी करके अपनी पत्नी को हेलीकॉप्टर में लेकर अपने घर लाए हैं। हेलीकॉप्टर के साथ-साथ यह शादी इसलिए भी खास है, क्योकि एक रुपये व एक नारियल लेकर इस शादी की रस्म अदा की गई। जहां लोग लाखों रूपए दहेज लेते है, वहां एक रूपए की यह शादी लोगों के लिए मिसाल है।
संबंधित खबरें
दोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
2 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
2 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
3 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
11 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
13 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
15 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoफरीदाबाद में युवक का बंदूक के बल पर अपहरण, सात दिन तक रखा बंधक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines