हरियाणा के गुरुग्राम में रील्स बनाने के लिए कुछ युवकों ने कारों का काफिला द्वारका एक्सप्रेस वे पर रोक दिया। जिससे द्वारका एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया। युवकों द्वारा 10 मिनट तक एक्सप्रेस वे पर गाड़ियां रोक कर रील बनाई गईं। यह पूरी घटना सेक्टर 108 के पास की है, जहां कारों में कुछ युवक खिड़कियों पर बैठे हैं तो आधे सनरूफ से बाहर निकलकर खड़े हुए हैं। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।
कहां का है पूरा मामला?
दरअसल, यहू पूरा मामला बीते रविवार शाम का है, जहां पर कुछ लड़कों ने वीडियो बनाने की वजह से द्वारका एक्सप्रेस पर ट्रैफिक रोक दिया। इससे आम लोगों को काफी परेशानी हुई। ये वीडियो शोभा सिटी सोसाइटी के एक टावर का है, जहां कई लग्जरी कार सड़क के बीचों-बीच खड़ी हो गई। जिसमें कुछ युवक खड़े हैं और फोटो ले रहे हैं। वहीं कुछ सनरूफ से बाहर खड़े होकर रील्स बनवा रहे हैं। तो कुछ लटके हुए हैं।
वहीं, सामने से 2 लड़के मोबाइल से सबकी रील्स बनाकर अपलोड कर रहे हैं। इससे आम गाडियों को काफी दिकक्त हो रही थी, जो पीछे से सायरन दे रही थी। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। इस पूरे मामले पर गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, अभी तक इस पर कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा कुछ सामने आता है, तुरंत जांच कर कार्रवाई की होगी।
आम लोगों को होती है परेशानी
ऐसी घटनाएं सिर्फ एक नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई ऐसे रील्स बनाने के लिए कुछ अमीर घरानों के लड़के वीडियो बनाकर वायरल करते हैं। इससे आम लोग तो परेशान होते ही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा पुलिस पर सवाल उठते हैं कि इन मामलों पर कोई कड़ा एक्शन क्यों नहीं लिया जाता है।
ये भी पढ़ें- अंबाला टू अयोध्या, लखनऊ, जम्मू और श्रीनगर, हरियाणा के इस नए एयरपोर्ट से 4 फ्लाइट होंगी शुरू
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
15 hrs agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
2 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
6 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
7 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
8 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
8 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines