Gurugram Viral Video: गुरुग्राम के साइबर सिटी में पुलिस अधिकारियों और कैब ड्राइवर के साथ बहस करती एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बहस तब शुरू हुई जब महिला ने कथित तौर पर 13 घंटे की यात्रा के बाद कैब ड्राइवर को 2,000 रुपये देने से इनकार कर दिया।
कैब ड्राइवर दीपक ने बताया कि ज्योति नाम की महिला ने देर रात मेदांता अस्पताल के पास ओला ऐप से कैब बुक की थी। उसने कथित तौर पर कैब ड्राइवर को अगले दिन सुबह 11 बजे तक शहर में एक जगह से दूसरी जगह घुमाया। कैब ड्राइवर ने जब ज्योति से सटीक एड्रेस भी पूछा ताकि वह उसे वहां छोड़ सके और राइड खत्म कर सके।
कैब ड्राइवर दीपक का आरोप है कि जब उसने पेमेंट मांगी तो ज्योति नाराज हो गई और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद दीपक ने गुड़गांव पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दीपक ने अपनी शिकायत में कहा कि ज्योति कहती रही कि वह पेटीएम के जरिए भुगतान करेगी लेकिन इसमें भी दो घंटे की देरी हुई।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1683733325880631296
पुलिस से भी महिला ने की बदसलूकी
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ज्योति ने पुलिस के साथ भी बदसलूकी की। मौके पर मौजूद एक अन्य महिला ने पूरी घटना को रिकॉर्ड किया और वीडियो ट्विटर पर पोस्ट कर दिया, जो वायरल हो गया।
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब इस महिला का कैब ड्राइवरों के साथ पैसे देने से इनकार करने पर विवाद हुआ हो। घटना के तुरंत बाद उसी महिला का सड़क पर बहस करते हुए एक और वीडियो शेयर किया गया। बताया जाता है कि महिला कैब लेती है और फिर ड्राइवरों को उत्पीड़न या छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने की धमकी देती है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
1 day agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
4 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
4 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
5 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
13 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
15 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
17 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines