हरियाणा गुरुग्राम में STF और बदमाशो में मुठभेड़ हुई है। रोहित गोदारा गैंग से जुड़े 2 शूटरों का STF ने एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर में दोनों शूटर के पैरों में गोली लगी है। यह मुठभेड़ सेक्टर 91 इलाके में बीती रात हुई थी। इस मुठभेड़ में दोनों घायल शूटरों को गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया।
यह कार्रवाई रेवाड़ी में इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर पर गोली चलाने के मामले में की गई है। दोनों शूटरों की पहचान शूटर नितिन और यशपाल के रूप में हुई। दोनों के ख़िलाफ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बरामद की पिस्तौल और कारतूस
इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, बीते दिन मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस एनकाउंटर के दौरान इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर को भी गोली लगी है, जिनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अन्य राज्यों में भी दर्ज हैं मामले
STF के अनुसार, दोनों बदमाशों पर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कईं मामले दर्ज हैं। खबर के मुताबिक, कनाडा से रोहित गोदारा सारे अपराधों को करता है। उसे लॉरेंस बिश्नोई का मददगार बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- मनीषा की मौत मामले में गैंगस्टर की एंट्री, बोला- हम दिलाएंगे इंसाफ
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
17 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
21 hrs agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
1 day agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
1 day ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines