Gurugram sleeper bus caught fire Delhi Jaipur Highway severals dead: गुरुग्राम में बुधवार देर शाम दिल्ली-जयपुर हाइवे पर मजदूरों से भरी बस में अचानक आग लग गई। घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में आग लगने के बाद कुछ घंटे तक दिल्ली-जयपुर हाइवे पर जाम लगा रहा। उधर, आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस ने बुधवार शाम बताया कि जयपुर से दिल्ली जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) वरुण दहिया ने कहा कि फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को बुलाना पड़ा।
वरुण दहिया ने कहा कि स्लीपर बस से दो शव निकाले गए हैं और कई घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उधर, स्थानीय लोगों के मुताबिक, पांच लोग मेदांता, जबकि छह लोग सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।
मृतकों में बुजुर्ग महिला और युवती शामिल
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में एक बुजुर्ग महिला और एक युवती शामिल है। दोनों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने बताया कि मजदूरों से भरी स्लीपर बस गुरुग्राम के सेक्टर-12 से मीरपुर जा रही थी। बस में करीब 35 मजदूर सवार थे।
पुलिस के अनुसार, बस जैसे ही गुरुग्राम के झाड़सा फ्लाईओवर पर पहुंची, अचानक बस में आग लग गई। जब तक बस में सवार यात्री कुछ समझ पाते, आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
23 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 day agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
3 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
4 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
5 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
6 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
8 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines