Gurugram News: गुरुग्राम की निजी कंपनी के सीनियर मैनेजर महिला ने दो दिन पहले ओला कैब की खतरनाक यात्रा का जिक्र किया है। महिला मैनेजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर ओला कैब कंपनी पर निशाना साधा है।
दिल्ली की रहने वाली सीनियर मैनेजर ने 21 दिसंबर को लिंक्डइन पर पोस्ट कर कहा वह 20 दिसंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे ओला कैब से गुरुग्राम स्थित अपनी कंपनी जा रही थीं। इस दौरान कैब ड्राइवर ने नेशनल मीडिया सेंटर के पास बेवजह कैब धीमी कर दी। उन्होंने कैब के आगे दो लोगों को देखा, जो ड्राइवर को बाईं ओर रुकने का इशारा कर रहे थे। महिला ने लिखा कि ड्राइवर ने उनके कहने पर कार साइड में रोक दी।
ड्राइवर ने नहीं दिया जवाब
इसके बाद महिला ने आगे लिखा कि जब उन्होंने इस संबंध में ड्राइवर से जानकारी मांगी तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दो और लोग बाइक से कैब के करीब आ गए। ऐसे में चालक समेत कुल 5 लोग वहां आ गए। कैब ड्राइवर ने उसे लोन की बकाया किस्त के बारे में बताया, जिससे मैं डर गईं और कैब से बाहर आ गईं।
ये भी पढ़ेंः लेफ्टिनेंट जतिन कुमार कौन? IMA से दो बार रिजेक्ट होने पर भी नहीं मानी हार, अब जीता अवार्ड
कंपनी के सीईओ से किया अनुरोध
महिला ने लिखा उसने दाहिनी ओर का दरवाजा खोला और अपनी जान बचाने के लिए भागीं। महिला ने कहा वह इस सब वाक्ये से इतना डर गई थी कि वह उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। कैब से निकलने से पहले उसने इमरजेंसी एसओएस बटन का उपयोग भी किया था, लेकिन इसने काम नहीं किया। घटना के बाद उसने ओला ग्राहक सेवा में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन 24 घंटे से ज्यादा बीतने पर भी कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं आया। महिला ने ओला के सीईओ भाविष अग्रवाल से इस मुद्दे पर आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।
ये भी पढ़ेंः CISF में अपनी पसंद के अनुसार मिलेगी पोस्टिंग, HR पॉलिसी में पहली बार हुआ बड़ा बदलाव
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
8 hrs agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
3 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
3 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
4 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
12 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
14 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
16 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines