निजी कंपनी की सीनियर मैनेजर Ola Cab से उतर भागी, लिंक्डइन पर शेयर की आपबीती

गुरुग्राम की सीनियर मैनेजर ने सोशल मीडिया पर ओला कैब की भयावह यात्रा का खुलासा किया है। महिला ने बताया कि 21 दिसंबर को कुछ लोगों ने उसकी कैब को घेर लिया। इससे वह डर गईं और कैब से उतरकर भाग गईं।

Gurugram Crime News

Gurugram Crime News

विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम की निजी कंपनी के सीनियर मैनेजर महिला ने दो दिन पहले ओला कैब की खतरनाक यात्रा का जिक्र किया है। महिला मैनेजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर ओला कैब कंपनी पर निशाना साधा है।

दिल्ली की रहने वाली सीनियर मैनेजर ने 21 दिसंबर को लिंक्डइन पर पोस्ट कर कहा वह 20 दिसंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे ओला कैब से गुरुग्राम स्थित अपनी कंपनी जा रही थीं। इस दौरान कैब ड्राइवर ने नेशनल मीडिया सेंटर के पास बेवजह कैब धीमी कर दी। उन्होंने कैब के आगे दो लोगों को देखा, जो ड्राइवर को बाईं ओर रुकने का इशारा कर रहे थे। महिला ने लिखा कि ड्राइवर ने उनके कहने पर कार साइड में रोक दी।

विज्ञापन

ड्राइवर ने नहीं दिया जवाब

इसके बाद महिला ने आगे लिखा कि जब उन्होंने इस संबंध में ड्राइवर से जानकारी मांगी तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दो और लोग बाइक से कैब के करीब आ गए। ऐसे में चालक समेत कुल 5 लोग वहां आ गए। कैब ड्राइवर ने उसे लोन की बकाया किस्त के बारे में बताया, जिससे मैं डर गईं और कैब से बाहर आ गईं।

विज्ञापन

कंपनी के सीईओ से किया अनुरोध

महिला ने लिखा उसने दाहिनी ओर का दरवाजा खोला और अपनी जान बचाने के लिए भागीं। महिला ने कहा वह इस सब वाक्ये से इतना डर गई थी कि वह उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। कैब से निकलने से पहले उसने इमरजेंसी एसओएस बटन का उपयोग भी किया था, लेकिन इसने काम नहीं किया। घटना के बाद उसने ओला ग्राहक सेवा में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन 24 घंटे से ज्यादा बीतने पर भी कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं आया। महिला ने ओला के सीईओ भाविष अग्रवाल से इस मुद्दे पर आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ