Gurugram Road Rage Man beaten with sticks: गुरुग्राम में रोड रेज की एक भयानक घटना सामने आई है। कार सवार एक शख्स ने रिवर्स आकर पहले स्कूटी को टक्कर मारी। फिर नीचे उतरकर स्कूटी सवार की लाठी-डंडो से पिटाई भी की। इसके बाद आरोपी के बेटे ने स्कूटी सवार के शरीर पर केरोसिन डाल दिया और कहा कि तुझे जिंदा जला दूंगा।
घटना की जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। पुलिस के मुताबिक, वजीराबाद गांव में एक रोड रेज की घटना में पिता-पुत्र ने स्कूटी सवार एक शख्स की पिटाई की। इसके बाद आरोपी और उसके बेटे ने स्कूटी सवार पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया।
पुलिस ने बताया पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 10 बजे हुई। पीड़ित इंद्रजीत यादव की ओर से दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक, वह स्कूटी से घर पहुंचा था। घर से थोड़ी दूर पहले उसने अर्टिगा कार सवार पवन कुमार को गाड़ी हटाने और उसे रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाया।
पीड़ित की ओर से बताया गया कि जब उसने हॉर्न बजाया तब पवन उसके घर के पास अपनी अर्टिगा कार खड़ी कर रहे थे, जिससे थोड़ी देर के लिए सड़क बंद हो गई। इसके बाद इंद्रजीत ने हॉर्न बजाया और रास्ता देने की मांग की। इससे पवन भड़क गया।
पवन ने कार रिवर्स चलाई और इंद्रजीत की स्कूटी को टक्कर मार दी। फिर स्कूटी सवार इंद्रजीत की लाठी-डंडों से पिटाई भी की। घर के बाहर शोर सुनकर पवन के पिता और उसका बेटा बाहर आया। पवन के बेटे नवीन ने इंद्रजीत पर केरोसिन तेल छिड़क दिया और कहा कि जिंदा जला दूंगा।
स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर इंद्रजीत को अस्पताल पहुंचाया
पुलिस ने बताया कि शोर सुनकर बाहर निकले लोगों ने इंद्रजीत को बचाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद, सोमवार को सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (चोट पहुंचाना), 325 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक, जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
1 day agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
2 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
2 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
2 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
3 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines