हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार, सरकार जाएगी कोर्ट

गुरुग्राम में बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल के चलते कई सेक्टरों में ब्लैकआउट हो गया है. बिजली गुल होने से पानी की सप्लाई और इंटरनेट ठप पड़ गया, जिससे वर्क फ्रॉम होम और बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह रुक गई. वहीं हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों का समर्थन करते हुए निजीकरण के फैसले के खिलाफ अदालत जाने का एलान किया है.

विज्ञापन
गुरुग्राम में बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल के चलते कई सेक्टरों में ब्लैकआउट हो गया है.CREDIT: AI / Screengrab

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के पहले ही दिन आम जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया. बुधवार रात से शुरू हुए बिजली कट ने शहर के बड़े हिस्से में अंधेरा फैला दिया. बिजली न होने की वजह से घरों में इन्वर्टर जवाब दे गए, पानी की सप्लाई ठप हो गई और वाई-फाई बंद होने से वर्क फ्रॉम होम करने वाले पेशेवरों का काम ठप पड़ गया. हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (HERC) द्वारा गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी ‘इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड’ को 25 साल के लिए बिजली वितरण का लाइसेंस दिए जाने के विरोध में कर्मचारी सड़कों पर हैं. ‘ऑल इंडिया पावर कॉरपोरेशन’ और कर्मचारी यूनियनों के आह्वान पर बिजली कर्मी 22 से 24 अक्टूबर तक हड़ताल पर चले गए हैं.

सेक्टरों में मचा हाहाकार, पानी को तरसे लोग

सेक्टर 5, 7, पालम विहार और डीएलएफ फेज 2 समेत कई प्रमुख इलाकों में रात 10 बजे से बिजली गायब रही. पालम विहार मास्टर लाइन में आई तकनीकी खराबी को हड़ताल के चलते सुधारा नहीं जा सका. सेक्टर 5 आरडब्ल्यूए के अनुसार, बिजली न होने से बूस्टिंग स्टेशन नहीं चले, जिससे छतों पर टंकियां खाली रह गईं और बच्चे स्कूल तक नहीं जा सके. द्वारका एक्सप्रेसवे की सोसायटियों को जेनरेटर चलाने के लिए अतिरिक्त डीजल का सहारा लेना पड़ रहा है.

प्रशासन अलर्ट, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

हालात बिगड़ते देख गुरुग्राम के उपायुक्त उत्तम सिंह ने बिजली अधिकारियों के साथ आपात बैठक की. उन्होंने अस्पताल, पेयजल पंप और मेट्रो जैसी जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए. बिजली संकट की शिकायतों के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने हेल्पलाइन नंबर 1912, 180010804334 और व्हाट्सएप नंबर 8813999708, 9540954768 जारी किए हैं.

विज्ञापन

कर्मचारियों के साथ खड़ी सरकार, जाएगी अपीलेट ट्रिब्यूनल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की अपील की है. सरकार ने स्पष्ट किया कि वह निजीकरण के पक्ष में नहीं है और नियामक आयोग के इस आदेश के खिलाफ 5-6 दिनों में बिजली अपीलीय न्यायाधिकरण (APTEL) में याचिका दायर करेगी. जरूरत पड़ने पर सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola