हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gurugram Power Crisis: गुरुग्राम में भीषण बिजली संकट, ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से कई इलाकों में ब्लैकआउट

गुरुग्राम में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहरा गया है. सेक्टर-72 में मौजूद बिजली सबस्टेशन में ट्रांसफॉर्मर और फीडर में आग लगने से हजारों परिवार घंटों तक अंधेरे में रहे. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जबकि रैपिड मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुईं.

विज्ञापन
Credit: Social Media

हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण गर्मी के बीच बड़ा बिजली संकट सामने आया है. शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि सेक्टर-72 में मौजूद 220 केवी पावर स्टेशन के मेन ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद ये संकट और बढ़ गया. जानकारी के मुताबिक, आग लगने के बाद एहतियात के तौर पर कई फीडर्स की सप्लाई बंद करनी पड़ी. इससे सेक्टर 99, 102 और द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास की कई हाउसिंग सोसाइटियों में रातभर बिजली नहीं रही. लोगों को करीब 9 से 10 घंटे तक अंधेरे और उमस में रहना पड़ा.

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम वालों को जाम से मिलने वाली है बड़ी राहत! राजीव चौक पर बनेंगे 2 नए फ्लाईओवर, खत्म होगा रोज का ट्रैफिक; देखें पूरा रूट प्लान

क्या थी वजह?

स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात तक बिजली जाने के बाद इनवर्टर भी जवाब दे गए. जिन सोसाइटियों में जनरेटर की सुविधा नहीं थी, वहां बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई. अभी बिजली आने में और कितना वक्त लगेगा, ये कहना मुश्किल है. कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भी नाराजगी जताई और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया. ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादा गर्मी और ओवरलोडिंग की वजह से फीडर और केबल का तापमान बढ़ गया था, जिससे आग लग गई.

विज्ञापन

रेपिड मेट्रो सेवा ठप

बिजली संकट का असर शहर की रैपिड मेट्रो सेवाओं पर भी देखने को मिला. कुछ समय के लिए मेट्रो सर्विस ठप पड़ गई, जिससे ऑफिस जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि बाद में तकनीकी टीमों ने आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू किया. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के अधिकारियों ने कहा है कि टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है और जल्द ही पूरी बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी. विभाग का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, जिसके कारण ट्रांसफॉर्मर और फीडरों पर दबाव बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें: Fire Alert: हरियाणा वाले सावधान! अगले 7 दिनों में जंगलों में लग सकती है भीषण आग, SDMA ने जारी किया हाई अलर्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola