Gurugram Road Rage: बाइकर्स ने पुलिस से पहले खोली बॉडीबिल्डर्स की कुंडली, AI ने कैसे किया कमाल?

गुरुग्राम से एक मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें बाइक सवार के साथ गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने पीटा। जानकारी के मुताबिक, यह सभी लोग नशे में थे। इसके बाद आरोपियों को तलाशने के लिए AI टूल का इस्तेमाल किया गया।

Gurugram News

दिल्ली-गुड़गांव के बीच हाईवे पर एक सुपरबाइकर्स को कुछ युवकों ने पीटा। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार लड़का हाथ जोड़कर ‘भैया, सॉरी’ कहते हुए बचने की कोशिश कर रहा है। वहीं, पीटने वाला लड़का उसकी एक नहीं सुनता है। जानकारी के मुताबिक, यह कार सवार युवक कथित तौर पर नशे में धुत थे। अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, आरोपियों को पकड़ने के लिए एक खास AI टूल का इस्तेमाल किया गया, जिसने सीधा आरोपी की फोटो से उनकी पूरी जानकारी दे दी।

विज्ञापन

20 से 25 लाख रुपये की बाइक

बाइकर्स के पास जो बाइक थीं, उनमें से हर एक की कीमत 20 से 25 लाख रुपये थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइकर्स का कहना था कि उनके कुछ दोस्त इस मारपीट से बच गए थे, क्योंकि उन्होंने अपनी महंगी बाइकों को बचाने का फैसला लिया। झगड़े के दौरान पीड़ितों ने वीडियो बनाने की कोशिश की, तो उन्होंने चेतावनी दी कि ‘अगर तुम हमारे वीडियो बनाओगे, तो हम तुम्हें गोली मार देंगे।’

विज्ञापन

विज्ञापन

AI से कैसे पता लगाया?

बाइकर्स का कहना है कि हमने पुलिस से पहले ही आरोपियों की पहचान कर ली थी। ऐसा उन्होंने AI टूल के इस्तेमाल से किया। दरअसल, बाइकर्स एक AI टूल का इस्तेमाल करते हैं, जिस पर अगर आप फोटो या वीडियो अपलोड करते हैं, तो यह आपको उस शख्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर ले जा सकता है, बस उस शख्स का अकाउंट पब्लिक होना चाहिए। आगे बताया गया कि ‘हमने उन्हें इंस्टाग्राम पर ढूंढ़ लिया और पुलिस को उनकी डिटेल दे दी गई।’

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

मारपीट का यह मामला रविवार का है, जब कुछ बाइकर्स अंबियंस मॉल से हरियाणा के पटौदी में ब्रेकफास्ट के लिए निकले थे। इसी दौरान, द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों का किसी बात को लेकर इन बाइकर्स से झगड़ा हो गया। फिर क्या था, गुस्से में स्कॉर्पियो सवारों ने बाइकर्स को रोका और सड़क पर ही उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ