Gurugram Hit and Run Case: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला मोटरसाइकिल सवार को अपनी कार से टक्कर मारने के आरोपी कल्याण बैंसला ने जानबूझकर उसकी बाइक से टकराने की बात से इनकार किया है. ‘इंडिया टुडे टीवी’ से बात करते हुए, बैंसला ने दावा किया कि ये घटना तब हुई जब उनकी गाड़ी के पास चल रहे दो बाइक सवार बार-बार ओवरटेक कर रहे थे और अपनी स्पीड स्लो कर रहे थे.
बाइकर्स पर लगाया आरोप
कल्याण बैंसला ने बताया कि रविवार, 13 सितंबर 2026 की सुबह वो अपने चचेरे भाई के साथ गाड़ी चला रहे थे, तब कई बाइक सवार बार-बार उनकी कार के बगल में आ रहे थे, उन्हें ओवरटेक कर रहे थे और फिर गाड़ी के आगे धीमी गति से चल रहे थे. उन्होंने कहा कि उनका उन्हें टक्कर मारने का कोई इरादा नहीं था और महिला को लगी चोटों पर अफसोस जताया.
वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई
बाद में मोटरसाइकिल पर लगे कैमरों से रिकॉर्ड किए गए वीडियो ऑनलाइन खूब वायरल हुए. घायल महिला ने आरोप लगाया कि कार ने उसका पीछा किया था और उसके ड्राइवर ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से पहले आक्रामक व्यवहार किया था. फुटेज के वायरल होने के बाद, गुरुग्राम पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की. महिला ने यह भी संकेत दिया है कि वह अपने वकील के माध्यम से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने का इरादा रखती है.
CCTV देखने की दी सलाह
बैंसला ने तर्क दिया कि वायरल फुटेज में पूरी घटना नहीं दिखाई गई है. उन्होंने दावा किया कि बाइक सवार बार-बार उनकी कार के सामने आ रहे थे और अपनी गति कम कर रहे थे. उनके मुताबिक बाइक सवारों में से एक ने अचानक बिना ठीक से गाड़ी का शीशा देखे मुड़ने की कोशिश की और कंट्रोल खो दिया, जिससे टक्कर हुई. बैंसला ने कहा कि ये घटना एक हादसा हो सकती है और माना कि गलती हुई थी.
‘पता था कि महिला गाड़ी चला रही थी’
कल्याण बैंसला ने ये भी दावा किया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि टक्कर के वक्त मोटरसाइकिल एक महिला चला रही थी. उन्होंने कहा कि उन्हें अफसोस है कि वो घायल हो गईं. उन्होंने आगे कहा कि उनके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और अगर आरोपों का असर उनके परिवार पर पड़ने लगा तो वो जवाब देंगे. आरोपी का बयान महिला के आरोपों से काफी अलग है, इसलिए टक्कर के हालात की जांच पुलिस करेगी और अवेलेबल सीसीटीवी ,साथ गी कैमरा फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
संबंधित खबरें
बचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
1 day agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
5 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
6 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
6 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
6 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
7 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
7 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines