देशभर में चर्चित गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी कल्याण बैंसला गिरफ्तार हो गया है. उसे राजस्थान के दौसा शहर से पकड़ा गया है. गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला की तलाश में 3 टीमें लगाई थीं. जिनमें से एक टीम उसे तलाशते हुए राजस्थान पहुंची और दौसा से उसे पकड़ लिया. कल्याण बैंसला ने अपनी कार से महिला बाइक राइडर को टक्कर मारी थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ तो गुरुग्राम पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया और सेक्टर-56 थाने में FIR दर्ज की. वहीं CCTV फुटेज के आधार पर FIR में अब BNS की धारा 109 यानी हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी है, जिसके तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है और जुर्माना अलग से लगाया जा सकता है.
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर मारी टक्कर
13 सितंबर दिन रविवार को गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर घटनाक्रम हुआ. महिला बाइकर सिया चौहान अपने बाइकर्स वाले ग्रुप के साथ ‘अप्रिलिया RS 457 स्पोर्ट्स’ बाइक राइड कर रही थी कि अचानक कल्याण बैंसला ने मारुति सियाज कार ने बाइक में साइड से जोरदार टक्कर मारी दी, जिससे सिया सड़क पर गिर गईं. गनीमत रही कि आगे-पीछे दूर तक कोई वाहन नहीं आ रहा था तो सिया की जान बच गई, लेकिन उसकी बाजू में चोट लगी है. क्योंकि सिया चौहना के हेलमेट पर लगा कैमरा ऑन था, इसलिए घटनाक्रम उसमें कैद हो गया. सियाज कार कल्याण बैंसला के दोस्त मनीष की है, जो इंडियन आर्मी में कार्यरत है और उसने बताया है कि कल्याण बैंसला 2 दिन के लिए कार किसी काम के लिए मांगकर ले गया था.
सिया ने कल्याण बैंसला पर क्या आरोप लगाए?
सिया चौहान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर आरोपी कल्याण बैंसला पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वह बार-बार उनकी साइड में आ रहा था. रोकने के बावजूद कल्याण बैंसला नहीं माना और उसने गंदे इशारे भी किए. कल्याण बैंसला ने जानबूझकर दूसरी लेन में आकर उन्हें टक्कर मारी है, क्योंकि वह उन्हें रुकने का इशारा कर रहा था और जब वे नहीं रुकी तो उसने टक्कर मार दी. वीडियो में देख सकते हैं कि कल्याण ने हत्या करने का प्रयास किया. हालांकि अपने बचाव में वह कह रहा है कि उसे नहीं पता था कि बाइक लड़की चला रही है तो यह गलत है. बाल खुले हुए थे, जिन्हें देखकर कोई भी कह सकता है कि बाइक लड़की चला रही है. टक्कर इतनी जोरदार ऐसे मारी गई कि मौत तक हो सकती थी.
आरोपों पर कल्याण बैंसला ने क्या सफाई दी?
कल्याण बैंसला ने सिया के आरोपों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि उसने जानबूझकर टक्कर नहीं मारी है और न ही उसे अंदाजा था कि बाइक लड़की चला रही है. सिया और अन्य बाइकर्स कार के आगे-पीछे अजीबोगरीब ढंग से राइड कर रहे थे, जिससे हादसा होने का खतरा था. इसलिए जब उन्होंने अपनी कार को बाइकर्स को ओवरटेक करके आगे ले जाने का प्रयास किया तो टक्कर लग गई. अगर वे रुकते तो लोग उन्हें पकड़कर मारपीट कर सकते थे, इसलिए वे मौके से भाग गए थे. जानबूझकर कुछ भी नहीं किया और न ही इराना जान से मारने का था. बता दें कि कल्याण बैंसला हरियाणा के पलवल जिले के गांव टिकरी गुर्जर के निवासी हैं और पलवल में उनका जिम है, जिसमें वे फिटनेस ट्रेनिंग देते हैं.
संबंधित खबरें
बचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
1 day agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
5 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
5 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
6 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
6 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
7 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
7 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines