News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Gurugram Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा देह व्यापार रैकेट पकड़ा गया है। जिसमें विदेशी लड़कियां भी शामिल मिली हैं। पुलिस ने गुरुग्राम से 4 विदेशी लड़कियों समेत 10 लोगों को अरेस्ट किया गया है। गुप्त सूचना के बाद हरियाणा सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड और लोकल पुलिस की ज्वाइंट टीम ने कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने शहर के सेक्टर 57 के जी ब्लॉक में पड़ते एक गेस्ट हाउस में छापा मारा। इससे पहले पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। जाल बुना गया, जिसके बाद एक पुलिसकर्मी फर्जी ग्राहक बनकर अंदर गया। दलाल से बातचीत कर सौदा तय किया गया।
— baba dheeraj baba (@babadheerajbab1) May 8, 2024
पैसे लेकर उसे कमरे में भेजा गया और जैसे ही दलाल ने कमरे में लड़की भेजी, पुलिस ने रेड कर दी। आरोपियों से कैश बरामद किया गया है। मौके से छह महिलाएं पकड़ी गई हैं, जिनकी उम्र 24 से 34 साल के बीच है। वहीं, मैनेजर संजीव, दलाल दिलबाग और संजय को पुलिस ने अरेस्ट किया है। दो महिलाएं बांग्लादेश और दो उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं। बाकी लड़कियां यहीं की हैं। बांग्लादेश की महिलाओं को पास कोई कागजात नहीं मिला है।
A sex racket being run at a hotel in the upscale Gurugram locality was busted and 10 persons, including two women from Uzbekistan and two from Bangladesh, were arrested on Wednesday.https://t.co/uaxMh4GE2f
— Sambad English (@Sambad_English) May 8, 2024
पुलिस ने गंभीर धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसी इलाके से 4 मई को भी एक रैकेट दबोचा था। आरोपी वाट्सएप के जरिए लड़कियों की फोटो भेजकर ग्राहक लाते थे। पुलिस ने संचालक के मोबाइल से कई महिलाओं की अश्लील तस्वीरें रिकवर की थीं। मुख्य आरोपी बाबुल शेख को भी दबोचा गया था। आरोपी ने एक लड़की का सौदा 8 हजार रुपये में फर्जी ग्राहक यानी पुलिसकर्मी से किया था। उसे रेलवे रोड के होटल पहुंचने के लिए कहा गया था। आरोपी कार में दो महिलाओं को लेकर आया था। उसने जैसे ही पेमेंट ली, पुलिसकर्मी ने दबोच लिया था। एक अन्य आरोपी मौके से भाग गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें हरियाणा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।