हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gurugram Rain: गुरुग्राम में भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, प्रशासन ने दी वर्क फ्रॉम होम की सलाह

Gurugram Rain: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है. हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने कॉरपोरेट और निजी संस्थानों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की सलाह दी है.

विज्ञापन
Gurugram, Jul 08 (ANI): A drone visual of the vehicles wading through a waterlogged area on Sohna Road, caused by heavy rainfall, in Gurugram on Wednesday. (ANI Video Grab) National::ANI Video Grab

गुरुग्राम में लगातार बारिश हो रही है. जिसके कारण शहर की यातायात व्यवस्था जलभराव की स्थिति और भी ज्यादा खराब स्थिति में हैं. शुक्रवार को हुई करीब 60 मिलीमीटर बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखने को मिला. सड़कों पर पानी जमा होने के कारण कई जगह यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

वहीं, मौसम की स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम के जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने कॉरपोरेट कंपनियों और निजी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सलाह दी है. प्रशासन का कहना है कि अनावश्यक आवाजाही कम होने से सड़कों पर वाहनों का दबाव घटेगा और ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में मदद मिलेगी. साथ ही आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य भी आसानी से किए जा सकेंगे.

गुरुग्राम में बारिश के बाद भरा पानी, WFH की सलाह

गुरुग्राम में शुक्रवार (7 अगस्त) को करीब 60 एमएम बारिश दर्ज की गई. तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया और कुछ जगहों पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ. ऐसे हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों की आवाजाही कम करने के लिए वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है.

विज्ञापन

गुरुग्राम के जिला उपायुक्त ने कॉरपोरेट कंपनियों और निजी संस्थानों को एडवाइजरी जारी करते हुए कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा देने की अपील की है. प्रशासन का मानना है कि इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और जलभराव या ट्रैफिक जाम की स्थिति से लोगों को राहत मिल सकती है.

लोगों से घर पर रहने की अपील

गुरुग्राम में बारिश के बाद बने हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है. प्रशासन की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, ताकि प्रभावित लोगों तक जल्द मदद पहुंचाई जा सके.

विज्ञापन

शुक्रवार (7 अगस्त) को हुई भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया. जलभराव के चलते कई प्रमुख रास्तों पर यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों को काफी देर तक जाम में फंसना पड़ा. दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भी बारिश का असर देखने को मिला.

बिगड़ते हालात के बीच कई निजी कंपनियों ने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है. वहीं, कुछ स्कूलों ने भी एहतियात के तौर पर छुट्टी कर दी और छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन कराई जा रही है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- School Closed Today: आज स्कूल बंद हैं या खुले? दिल्ली से मेरठ तक जानें पूरा अपडेट

बारिश के बाद कई सड़कों पर जाम की स्थिति

गुरुग्राम में तेज बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. डीएलएफ सेक्टर-42 में ग्लोबल फोयर मॉल के सामने गोल्फ कोर्स रोड पर काफी पानी जमा हो गया था. जलभराव के कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी रही और कई जगह लंबा जाम भी देखने को मिला. वहीं, साइबर हब के पास गेटवे टावर मेट्रो स्टेशन के सामने एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा भी पानी में डूब गया. इसके अलावा शीतला माता रोड पर भी भारी जलभराव हुआ. यह इलाका हर साल मानसून के दौरान पानी भरने की समस्या से जूझता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola