हरियाणा की हब सिटी कही जाने वाला गुरुग्राम उस समय गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, जब पुलिस द्वारा चलाए गए एक ऑपरेशन में दीपक नांदल गैंग के 4 शूरट ढेर हो गए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये एनकाउंटर गुरुग्राम के सुशांत लोक में किया गया, जहां गैंग के शूटरों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए 4 शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. इस ऑपरेशन में तीन पुलिसवाले भी घायल हुए हैं.
पुलिस के अनुसार, मारे गए सभी बदमाश विदेश से संचालित किए जा रहे दीपक नांदल गैंग से जुड़े शूटर थे. घायल हुए शूटर का इलाज किया जा रहा है. मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच के तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. सभी का उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: क्या हरियाणा शिफ्ट होगा दिल्ली का सदर बाजार? जानें सरकार का प्लान, आया बड़ा अपडेट
गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम का एक्शन
पुलिस ने बताया कि देर रात कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि सुशांत लोक क्षेत्र में हथियारों से लैस कुछ बदमाश एक स्कॉर्पियो कार में घूम रहे हैं. सूचना मिलते ही गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम मौके के लिए रवाना हुई. इसी दौरान बदमाश एक कारोबारी के घर पहुंचे और वहां अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी की और आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर ही गोलियां चला दीं.
5 ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद
इसके बाद दोनों ओर से हुई जवाबी फायरिंग में स्कॉर्पियो में सवार पांचों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस सभी को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने चार शूटरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक इलाज जारी है. घटनास्थल से पुलिस ने पांच ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी.
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री नायब सिंह ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 hrs ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
15 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
18 hrs ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
3 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
4 days ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
5 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
10 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines