LIVE Gurugram Loksabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: गुरुग्राम लोकसभा सीट पर कांग्रेस के राजबब्बर ने राव इंद्रजीत को तगड़ी फाइट दी। लेकिन भाजपा प्रत्याशी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। राव ने 80 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। उनकी जीत पक्की मानी जा रही थी। बीजेपी ने पांच बार यहां से जीत चुके राव इंद्रजीत सिंह पर ही इस बार भरोसा जताया था। राव इस इलाके में राव साहब के नाम से जाने जाते हैं। वे मौजूदा समय में भी यहां से सांसद और केंद्रीय मंत्री हैं। अहीरवाल इलाके में कांग्रेस ने राज बब्बर को उनके खिलाफ उतारा है। जिसके बाद माना जा रहा है कि मुकाबला रोमांचक होगा। राज बब्बर के आने के बाद यह इतनी आसान नहीं कही जा सकती।
प्रचार में राव इंद्रजीत को मिला बड़े नेताओं का साथ
राव इंद्रजीत के प्रचार के लिए बीजेपी के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अलावा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे थे। कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए सचिन पायलट और शशि थरूर आए। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने भी उनके प्रचार के लिए पसीना बहाया। भीषण गर्मी के बीच इस सीट पर सिर्फ 57 फीसदी वोटिंग हुई थी। जिसे सत्ता पक्ष के लिए अच्छा नहीं माना गया। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि कम वोटिंग होना कांग्रेस के पक्ष में रहेगा।
जेजेपी और इनेलो से किसको फायदा?
इस सीट पर लगभग 25 लाख 73 हजार वोटर हैं। 2014 में यहां 71 फीसदी से अधिक पोलिंग हुई थी। जेजेपी और इनेलो के कैंडिडेट भी इस सीट पर भाग्य आजमा रहे हैं। जेजेपी की ओर से राहुल यादव फाजिलपुरिया को टिकट दिया गया है। फाजिलपुरिया को हरियाणा का लोकप्रिय सिंगर माना जाता है। वे फिल्म कपूर एंड सन्स के गाने लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल से काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। उनका संबंध बड़े बिजनेस घराने से है। इनेलो की ओर से यहां से सोहराब खान को मैदान में उतारा गया था। पावभाजी बेचने वाले कुशेश्वर भगत भी गुरुग्राम से आजाद चुनाव लड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines