News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Gurugram Accident: गुरुग्राम में आज सुबह करीब 4:30 बजे एक खौफनाक मंजर देखा गया. यहां एक तेज रफ्तार थार गाड़ी अचानक डिवाइडर से जा टकरा गई. इस दर्दनाक हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई है. इसमें 1 युवक ने इलाज के दौरान जाव गंवाई और 1 घायल का इलाज चल रहा है. शुरुआती जांच के मुताबिक, कारसवार उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे.
गुरुग्राम पुलिस ने घटना पर अपना बयान देते हुए कहा कि सभी लोग पब से पार्टी कर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि युवकों ने शराब पी रखी थी. गाड़ी चलाने वाले युवक ने भी शराब पी रखी थी. नशे में ड्राइव करते समय संतुलन बिगड़ जाने से गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई.
27 सितंबर की सुबह NH-9 पर दिल्ली से रोहतक की ओर थार गाड़ी का अचानक नियंत्रण खो गया जिसके बाद गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई. यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि गाड़ी के परखच्चे भी उड़ गए. थार गाड़ी के पीछे का हिस्सा भी बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. गाड़ी में तीन लड़के और तीन लड़कियां बैठे थे.
VIDEO | Gurugram, Haryana: At least five people reportedly killed when the Thar SUV, they were travelling in, met with an accident at National Highway exit 9 in the wee hours today.#GurugramNews
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/uZn6su0cuk
सुबह तड़के यह घटना होने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई थी. गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान करने में लगी हुई है. फिलहाल, सभी मृतकों को यूपी के निवासी बताया गया है. प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गाड़ी की स्पीड बहुत तेज थी और ब्रेक लगाने में दिक्कत होने के चलते यह हादसा हुआ होगा.
इस हादसे के बाद गुरुग्राम हाई पर ट्रैफिक की स्थिति पैदा हो गई. पुलिस ने ट्रैफिक क्लियर करवाया. वहीं, वीकेंड के चलते पुलिस ने बताया कि आज ट्रैफिक की स्थिति नियंत्रित रही है. अगर वर्किंग डेज पर एक्सीडेंट होता तो ट्रैफिक को संभालना मुश्किल हो जाता. सभी युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने गाड़ी से बरामद किए दस्तावेजों के आधारों पर परिजनों से संपर्क करना शुरू कर दिया है.
ये भी पढ़ें-एनकाउंटर में मारा गया गोरखपुर के दीपक गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी, 1 लाख का था इनाम
न्यूज 24 पर पढ़ें हरियाणा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।