Vikas Yadav Family Statement: खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप झेल रहे पूर्व सरकारी अधिकारी विकास यादव के परिवार ने रविवार को इंडिया में बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि वह एक सामान्य परिवार से है और अब भी उनका गांव में छोटा सा घर है।
मीडिया को दिए बयान में उनके चचेरे भाई ने कहा कि यादव का परिवार हरियाणा के छोटे से गांव प्राणपुरा में रहता है। बता दें दिल्ली से करीब 100 किलोमीटर दूर प्राणपुरा गांव में अभी भी बुनियादी सुविधाएं ही पहुंची हैं। यूएस की सबसे बड़ी एजेंसी FBI ने आरोप लगाया था कि विकास ने पैसों के लालच में पन्नू की हत्या की साजिश रची और वह रॉ का पूर्व अधिकारी है।
ये भी पढ़ें: Gold Price: दिवाली से पहले खरीद लें सोना वरना जेब पर पड़ेगा भारी असर… हफ्तेभर में आया इतना उछाल
विकास का भाई हरियाणा पुलिस में कार्यरत है
परिजनों का दावा है कि उन्हें नहीं पता कि विकास अब कहां है और रॉ में था, उनका कहना है कि वह सालों पहले CRPF में भर्ती हुआ था और उनके लिए अब भी फौज में है। परिजनों के अनुसार विकास छुट्टियों में घर आता था और कभी अपने काम के बारे में ज्यादा बात नहीं करता था। परिजनों ने एफबीआई के पैसों के आरोप पर कहा कि विकास के पास कोई ऑडी और मंहगी गाड़ी नहीं है, गांव में उसका नॉर्मल सा घर है और उसका एक भाई हरियाणा पुलिस में नौकरी करता है। उसके पिता की 2007 में मौत हो चुकी है।
मां सदमे में, बेटा अब भी फौजी
विकास यादव की 65 वर्षीय मां सुदेश यादव मीडिया में आई खबरों के कारण सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि वह केवल एक बात जानती हैं कि उनका बेटा देश के लिए काम कर रहा था। उन्होंने अमेरिकी सरकार द्वारा किये गए दावों की सत्यता पर संदेह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं क्या कह सकती हूं? मुझे नहीं पता कि अमेरिकी सरकार सच बोल रही है या नहीं।
ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले क्यों दहली दिल्ली? हाई अलर्ट पर राजधानी; पुलिस को ‘साजिश’ का शक
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
7 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines