डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। आज सुबह राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया। उसे लेने हनीप्रीत आई थी और जेल से निकलकर बाबा डेरा सच्चा सौदा सिरसा पहुंचा, जहां पहुंचते ही संगत के लिए वीडियो जारी किया गया। वीडियो में राम रहीम ने भक्तों को संदेश दिया है और डेरे की ओर से इसे जारी किया।
उन्होंने कहा कि यह महीना स्थापना का महीना है। आप अपने घरों में रहें, सेवा करें। बता दें कि बाबा को अगस्त 2017 में जेल जाने के बाद 13वीं बार बाहर आने का मौका मिला। आज 9 अप्रैल दिन बुधवार को राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 21 दिन की फरलो दी है। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भी पैरोल मिली थी।
इस वजह से जेल से बाहर आया राम रहीम
बता दें कि गुरमीत राम रहीम डेरा सच्चा सौदा के 77वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होगा। 29 अप्रैल 1948 को डेरा सच्चा सौदा की स्थापना संत शाह मस्ताना ने की थी। राम रहीम ने इसी प्रोग्राम के लिए फरलो की अर्जी डाली थी, जो मंजूर हो गई। इससे पहले 28 जनवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राम रहीम बाहर आया था। उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी। 10 दिन वह सिरसा डेरे में और 20 दिन UP के बरनावा डेरे में रहा था। इससे पहले 28 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए राम रहीम जेल से बाहर आया था। उसे 20 दिन की पैरोल मिली थी और कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में गया था। इस बार राम रहीम 13वीं बार जेल से बाहर आया है।
कब-कब जेल से बाहर आया राम रहीम ?
- 24 अक्टूबर 2020 को गुरमीत राम रहीम अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए एक 1 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था।
- 21 मई 2021 को भी गुरमीत राम रहीम को मां से मिलने के लिए 12 घंटे की पैरोल मिली थी।
- 7 फरवरी 2022 को भी गुरमीत राम रहीम को परिवार से मिलने के लिए 21 दिन की फरलो मिली थी।
- जून 2022 में गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया और उत्तर प्रदेश में बागपत आश्रम में ठहरा था।
- 14 अक्टूबर 2022 को 40 दिन की पैरोल पर गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आया था और बाबा ने म्यूजिक वीडियो बनाए थे।
- 21 जनवरी 2023 को शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के लिए गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली थी।
- 20 जुलाई 2023 को 30 दिन की पैरोल पर गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया था।
- 21 नवंबर 2023 को भी 21 दिन की फरलो पर गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आकर बागपत आश्रम पहुंचा था।
- 19 जनवरी 2024 को गुरमीत राम रहीम को 50 दिन की फरलो पर जेल से बाहर लाया गया था।
- 13 अगस्त 2024 को 21 दिन की फरलो लेकर गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आया और बागपत आश्रम पहुंचा था।
- 2 अक्टूबर 2024 को गुरमीत राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिली थी। वह उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रुका था।
- 28 जनवरी 2025 को गुरमीत राम रहीम को 20 दिन की पैरोल पर छोड़ा गया है और वह सिरसा आश्रम में रुकेगा।
- 9 अप्रैल 2025 को राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है और वह डेरा सच्चा सौदा सिरसा पहुंच गया है।
संबंधित खबरें
New Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
3 hrs agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days agoगैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, 4 बच्चों की मां कंबोडियाई गर्लफ्रेंड संग लेगा 7 फेरे
7 days agoहरियाणा में आवारा मवेशियों के लिए चार ‘गौ वन’, 70 हजार गायों को आश्रय देने की तैयारी
9 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले कौन हैं लाल चंद गोदारा? अब Phd की तैयारी में जुटे
11 days agoपैसे खर्च किए बिना मिलेगा iPhone! 22 सितंबर को इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री फोन
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoफरीदाबाद में बंदूक के बल पर किडनैप, सात दिन तक बनाकर रखा बंधक; दो अरेस्ट
13 days agoपूर्व सहकर्मी से मिलने गया था दिल्ली का युवराज, गुरुग्राम के नाले में मिला शव; खुद दोस्त के साथ उत्तराखंड में मिली
14 days agoसोनीपत में 6 महीने की बच्ची पर झपटा पिटबुल, सड़क पर घसीटने का वीडियो आया सामने
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines