हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पॉल्यूशन के चलते गुरुग्राम में भी GRAP-IV लागू, ऑफिस टाइमिंग में बदलाव, वर्क फ्रॉम होम का ऐलान

Gurgaon Air Pollution: कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने 13 दिसंबर को एडवाइजरी जारी कर दिल्ली-एनसीआर के लिए GRAP-4 लागू किया था. इस चरण के तहत प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आपात उपायों को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है और हालात इतने बिगड़ गए हैं कि गुरुग्राम में भी रविवार को ग्रैप-4 के सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं. इस बीच प्रशासन ने ऑफिसों की टाइमिंग और कामकाज की व्यवस्था में बदलाव करने का भी ऐलान किया. जिले के उपायुक्त अजय कुमार ने निर्देश जारी करते हुए सभी निजी संस्थानों और कॉरपोरेट कंपनियों से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों को 22 दिसंबर से घर से काम करने (वर्क फ्रॉम होम) की अनुमति दें. यह व्यवस्था अगली सूचना तक लागू रहेगी.

GRAP-IV लागू होने के बाद लिया गया ये फैसला


यह कदम ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-IV) के चौथे स्टेज के लागू होने के बाद उठाया गया है. कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने 13 दिसंबर को एडवाइजरी जारी कर दिल्ली-एनसीआर के लिए GRAP-4 लागू किया था. इस चरण के तहत प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आपात उपायों को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: नई डिमांड को लेकर जीतन राम मांझी के फिर बगावती तेवर, बेटे संतोष सुमन को खुले मंच से दी नसीहत

विज्ञापन

स्टेज-4 के दिशा-निर्देशों में राज्य सरकारों और दिल्ली सरकार से कहा गया है कि वे अपने दफ्तरों में कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत तक रखें, जबकि बाकी स्टाफ वर्क फ्रॉम होम के जरिए काम करे. इसी क्रम में गुरुग्राम उपायुक्त ने सभी निजी दफ्तरों और कंपनियों को इस नीति का पालन करने की सलाह दी है ताकि ट्रैफिक और वाहनों से निकलने वाले धुएं में कमी लाई जा सके.

सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव


निजी दफ्तरों के लिए वर्क फ्रॉम होम गाइडलाइन के साथ-साथ, प्रशासन ने सरकारी कार्यालयों के टाइमिंग में भी संशोधन किया है. डीसी अजय कुमार के आदेश के मुताबिक, अब गुरुग्राम में राज्य सरकार के अधीन सभी विभाग सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक काम करेंगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola