गोपाल कांडा के गुरुग्राम स्थित घर और फार्महाउस पर ED की छापेमारी, रियल एस्टेट धोखाधड़ी से जुड़े मामले में कार्रवाई

ED ने कथित रियल एस्टेट धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के गुरुग्राम स्थित घर, फार्महाउस और कार्यालय पर छापेमारी की. मामला वाटिका लिमिटेड से जुड़ा है.

गोपाल कांडा के गुरुग्राम स्थित घर और फार्महाउस पर ED की छापेमारी, रियल एस्टेट धोखाधड़ी से जुड़े मामले में कार्रवाई

ED ने वाटिका लिमिटेड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गोपाल कांडा के गुरुग्राम स्थित आवास, फार्महाउस और कार्यालय पर तलाशी ली. (Image- ANI)

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित रियल एस्टेट धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत गुरुवार को हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के गुरुग्राम स्थित आवास और फार्महाउस पर छापेमारी की. अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई रियल एस्टेट कंपनी वाटिका लिमिटेड के खिलाफ दर्ज मामले से जुड़ी है. ED की जांच के मुताबिक, कंपनी पर आरोप है कि उसने निवेशकों को बिजनेस में पैसा लगाने के लिए कई तरह के भरोसे दिए. इनमें समय पर प्रॉपर्टी का कब्जा देने, तय लाभ देने, लीज रेंट और बिक्री विलेख (सेल डीड) कराने का वादा शामिल था.

विज्ञापन

661 निवेशकों से जुटाए 248 करोड़ रुपये

ED के एक अधिकारी के मुताबिक, जांच के दायरे में आने वाली चार परियोजनाओं में कुल 661 निवेशकों से 248.46 करोड़ रुपये लिए गए. आरोप है कि निवेशकों से रकम लेने के बावजूद उन्हें अब तक प्रॉपर्टी का कब्जा नहीं दिया गया और न ही वादे के मुताबिक बिक्री विलेख तैयार किए गए. इसी मामले में अब ED पैसों के पूरे लेन-देन का पता लगाने में लगी हुई है.

विज्ञापन

गोपाल कांडा से जुड़ी कंपनियों के खातों की भी जांच

अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम में गोपाल कांडा के आवास, फार्महाउस और कार्यालय पर छापेमारी की गई. जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि रियल एस्टेट कंपनी से प्राप्त रकम आगे कहां और किस तरह भेजी गई. अधिकारियों को संदेह है कि कंपनी से मिली कुछ रकम गोपाल कांडा से जुड़ी अलग-अलग कंपनियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई. ED इसी लेन-देन और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है. छापेमारी के दौरान एजेंसी का मकसद पैसों कहां से आया, उनके ट्रांसफर और रियल एस्टेट मामले से जुड़े लोगों के बीच लेन-देन की जानकारी जुटाना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ