G20 Summit: गुरुग्राम में 35 लाख की VIP गाड़ी से आए और दो-दो सौ रुपए के गमले उठा ले गए, देखें VIDEO

G20 Summit, G20 India, Gurugram Viral Video, Stealing Flower Pots, G20 Event In Gurugram, Gurugram News, Gurugram Metropolitan Development Authority

गमले चुराते हुए कार सवारों का वीडियो वायरल है।

G20 Summit: देश के कई शहरों में G20 सम्मेलन (G20 Summit) हो रहे हैं। इसको लेकर राज्य सरकारें शहर को फूलों, झालरों से सजा रही हैं। ऐसे में कई लोगों की साज-ओ-सामान को लेकर नियत भी खराब हो रही है।

विज्ञापन

इसी तरह का एक मामला हरियाणा के गुरुग्राम से आया है। यहां 35 लाख की VIP कार से आए चोरों ने चौराहे पर सजाकर रखे गए दो-दो सौ रुपए के पौधे वाले गमले चोरी कर लिए। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। आरोपियों पर कार्रवाई का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/AHindinews/status/1630486599913074693?s=20

वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो महज 1 मिनट 7 सेकेंड का है। जिसमें दिख रहा है कि एक कार गुरुग्राम के शंकर चौक पर आकर रुकती है। कार से दो शख्स उतरते हैं। इसके बाद चौराहे पर रखे पौधों के गमले उठाकर कार की डिक्की में रख लेते हैं। इसके बाद वहां से निकल जाते हैं।

विज्ञापन

अब वीडियो भी देखिए

सीईओ बोले- होगी जरूर कार्रवाई

गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के संयुक्त सीईओ एसके चहल ने कहा कि हमारे संज्ञान में मामला है। जिन लोगों ने पौधे चुराए हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। कार ड्राइवर के खिलाफ डीएलएफ फेस तीन थाने में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ramanmalik/status/1630315499686100998?s=20

भाजपा प्रवक्ता ने शेयर किया वीडियो

हरियाणा के भाजपा प्रवक्ता रमन मलिक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने गुरुग्राम पुलिस और मुख्यमंत्री दफ्तर से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा कि दिन दहाड़े फूलों की चोरी शर्मनाक है।

विज्ञापन

एक से चार मार्च होने हैं सम्मेलन

बता दें कि गुरुग्राम में एक से चार मार्च तक G20 सम्मेलन हो रहा है। इसमें 39 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। विदेशी मेहमानों को लुभाने के लिए शहर में कई प्रजातियों के फूल और पौधों को लगाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ