Speeding Car Collided With Truck In Bhiwani : हरियाणा के भिवानी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, भिवानी-बहल रोड पर गांव सेरला के पास एक बलेनो कार खड़े ट्रक से टकरा गई, इस हादसे में बलेनो कार सवार पांच दोस्तों के अलावा ट्रक ड्राइवर भी मौत की नींद सो गया।
भिवानी पुलिस का बयान
भिवानी पुलिस के प्रवक्ता अभिषेक राव ने कहा कि मृतकों में कार सवार सभी पांच लोग और ट्रक चालक शामिल हैं, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। कार में सवार पांचों लोगों की पहचान बुधारा निवासी नसीब उर्फ मोलाद, विकास, लाडियाली के प्रदीप, भिवानी के ईदीवाली के रवि और हिसार के बरवाला के जितेंद्र के रूप में हुई।
भीषण हादसे में कार के उड़े परखच्चे
यह हादसा तब हुआ जब मंगलवार देर रात एक कार में छह युवक गांव सेरला की ओर से आ रहे थे और कार बहुत तेज स्पीड से आ रही थी। इसी दौरान ट्रक को बचाने के चक्कर में बलेनो कार खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में ट्रक ड्राइवर के सहायक की भी मौत हुई है, जानकारी के मुताबिक ड्राइवर, ट्रक के पीछे की रस्सी कस रहा था।
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
2 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
5 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
5 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
14 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
16 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
18 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines