Firing in Rohtak: रोहतक की तेज कॉलोनी में सोमवार को फाइनेंसर ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। फायरिंग की इस घटना में एक युवक के पेट में करीब 5 गोलियां लगी हैं। जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी हाथ में पिस्टल लेकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना सोमवार को करीब 2 बजे तेज कॉलोनी में घटी।
पैसे चुकाने के बाद भी कर रहे थे परेशान
जानकारी के मुताबिक, युवक ने फाइनेंसर से लिए गए सभी पैसे चुका दिए थे फिर भी फाइनेंसर उससे और अधिक पैसे की मांग कर रहे थे। पीड़ित ने बताया कि जितने पैसे लिए थे उससे ज्यादा पैसे चुका दिए थे। इसके बाद भी वह और पैसे मांग रहे थे। उन्होंने इसको लेकर धमकी भी दी थी। फाइनेंसर स्कॉर्पियो में सवार होकर आए थे। यहां पहले उनकी युवक से झड़प हुई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि फाइनेंसरों ने गोलियां चला दी। विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए युवक के दोस्त कर्ण सिंह को गोली लग गई, जिसे गंभीर अवस्था में रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।
स्थानीय लोगों ने फाइनेंसरों की गाड़ी में तोड़फोड़ की
फायरिंग की घटना के बाद वहां लोग इकट्ठा हो गए और फाइनेंसरों की स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
दो फाइनेंसरों ने गोलियां चलाईं
घायल कर्ण सिंह ने बताया कि वह दोस्त के साथ दुकान पर बैठा हुआ था। वहां 2 फाइनेंसर रविंद्र व लवनीत स्कॉर्पियो गाड़ी में आए और आते ही गाली गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने रिवॉल्वरो से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
25 हजार रुपये लिए थे
कर्ण के दोस्त ललित ने बताया कि उन्होंने फाइनेंसर रविंद्र और लवनीत से करीब 2 महीने पहले 25 हजार रुपये लिए थे। इसमें से 5 हजार फाइल चार्ज के काट लिए थे। उन्हें सिर्फ 20 हजार मिले थे। बीच में वह एक-दो किस्तें नहीं दे पाए। इसके बाद वह पेनल्टी लगाने लगे। इसके बावजूद वह 37 हजार रुपए लौटा चुके थे। इसके बाद भी वह बार-बार पैसे मांग रहे थे। 3 दिन पहले भी आरोपी धमकी देकर गए थे। सोमवार को इसी मामले में दोनों फाइनेंसर मारपीट करने आए थे।
पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर दो युवक आए और आते ही उन्होंने पीड़ित से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद एक फाइनेंसर ने अचानक फायरिंग कर दी। वहां बैठे पीड़ित के दोस्त कर्ण सिंह के पेट में गोलियां लग गई, जिसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुरानी सब्जी मंडी थाना के जांच अधिकारी ASI महेश ने बताया कि फायरिंग की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 day agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
3 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
5 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
5 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
6 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
8 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines