फरीदाबाद में AC में लगी आग, सोते वक्त पति-पत्नी और बच्चे की मौत

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक भयंकर हादसा हुआ। ग्रीन फील्ड की बहुमंजिला बिल्डिंग में सोमवार सुबह करीब 4 बजे एसी में आग लगने से एक कपल और उनकी बेटी की मौत हो गई। घटना के अनुसार, पहली मंजिल पर राकेश मलिक के स्प्लिट एसी में आग लगी, जिससे धुआं ऊपर जाकर सचिन कपूर के परिवार के कमरे में भर गया। सचिन की पत्नी रिंकू और बेटी सुजान की मौके पर ही मौत हो गई।

AC Blast

फरीदाबाद में AC में गली आग

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार सुबह एसी में आग लगने के बाद फ्लैट में धुआं भर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना सुबह 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मकान की पहली मंजिल पर मौजूद एसी में आग लगी, जिससे दूसरी मंजिल पर धुआं फैल गया और फिर इससे एक कपल समेत तीन की मौत हो गई है।

घटना ग्रीन फील्ड स्थित 787 नंबर एक बहुमंजिला बिल्डिंग में हुई है। यहां सचिन कपूर नाम का शख्स अपनी पत्नी रिंकू, बेटी सुजान और बेटे आर्यन के साथ रहता था। ये सभी दूसरी मंजिल पर रहते थे और पहली मंजिल पर राकेश मलिक का परिवार रहता था। बताया जा रहा है कि रात करीब पौने तीन बजे राकेश मलिक के स्प्लिट एसी में आग लग गई। आग लगते ही राकेश मलिक सतर्क हो गए और परिवार समेत भाग निकले, लेकिन सचिन के परिवार को इसकी भनक ही नहीं लगी।

एसी से लगी आग का धुआं दूसरी मंजिल पर रहे सचिन के कमरे में भर गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें पति-पत्नी और बेटी शामिल हैं, जबकि बेटे ने छलांग लगाकर जान बचाई है। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज चल रहा है। वहीं तीनों को पुलिस ने मृत घोषित कर दिया है।

फरीदाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बताया है कि शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पति-पत्नी समेत 13 साल की बच्ची की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि एक बेजुबान की जान चली गई है। माना जा रहा है कि अगर समय रहते परिवार को आग के बारे में जानकारी मिल गई होती तो उनकी जान बच सकती थी।

हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जबकि AC में आग या ब्लास्ट होने से हड़कंप मचा हो. इससे पहले ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. कुछ वक्त पहले ही पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में एक रिहायशी घर में एयर कंडीशनर फट गया था। यह धमका इतना तेज था कि कुछ ही देर में पूरा घर आग की चपेट में आ गया था। आग बुझाने के लिए कम से कम आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ