Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
Haryana Sports Minister: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री के खिलाफ एक महिला कोच ने शिकायत की थी जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस के पीआरओ के मुताबकि, मंत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच चल रही है।
#WATCH | Haryana minister Sandeep Singh says he is handing over the responsibility of the Sports department to the CM, after allegations of sexual harassment levelled against Singh by a female coach. pic.twitter.com/0SyGFefyCL
— ANI (@ANI) January 1, 2023
महिला कोच द्वारा सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि वह खेल विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री को सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। मुझे उम्मीद है कि मुझ पर लगाए गए झूठे आरोपों की गहन जांच होगी। जांच रिपोर्ट आने तक खेल विभाग की जिम्मेदारी सीएम को सौंपता हूं।
जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को एक जूनियर एथलेटिक्स कोच की शिकायत के आधार पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। मंत्री ने पहले आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था और स्वतंत्र जांच की मांग की थी।
FIR registered against Haryana Sports Minister Sandeep Singh (in file pic) following a complaint by a female coach accusing him of sexual harassment. A case has been registered under sections 354, 354A, 354B, 342, and 506 IPC. Investigation underway: PRO, Chandigarh Police pic.twitter.com/9o8Dl9GIk7
— ANI (@ANI) January 1, 2023
मामले को लेकर विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें मांग की गई है कि मनोहर लाल खट्टर सरकार संदीप सिंह को तुरंत बर्खास्त करे और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन करे। उधर, शिकायतकर्ता महिला कोच ने अपने लिए सुरक्षा की भी मांग की है।
शिकायतकर्ता ने कहा कि खेल मंत्री ने उसे इंस्टाग्राम पर रिक्वेस्ट भेजी थी। बाद में मंत्री मिलने के लिए जोर देते रहे। शिकायतकर्ता ने कहा, “मंत्री ने मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और कहा कि मेरा राष्ट्रीय खेल प्रमाणपत्र लंबित है और इस संबंध में मिलना चाहता है।”
शिकायत करने वाली महिला ने कहा कि वो आखिरकार मंत्री के आवास सह कैंप कार्यालय में मिलने के लिए तैयार हुई। महिला के मुताबिक, यहां मंत्री ने उनके साथ दुराचार किया।
पिहोवा से मौजूदा बीजेपी विधायक संदीप सिंह एक पेशेवर हॉकी खिलाड़ी भी हैं और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के कप्तान थे। 2018 में संदीप सिंह पर आधारित एक बायोपिक रिलीज हुई थी, जिसका नाम ‘सूरमा’ था, जिसमें लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने उनकी भूमिका निभाई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें हरियाणा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।