हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में दिल्ली के रहने वाले दो अपराधियों को पकड़ लिया. दोनों अपराधियों की पहचान सोनू और राहुल के रूप में हुई है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया. अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी.
नहर के पास पुलिस से हुआ सामना
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच बीपीटीपी और क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की दोनों टीम मंगलवार-बुधवार की रात करीब 3 बजे मवई में नहर के पास गश्त कर रही थी. इसी दौरान काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार सोनू और राहुल पुलिस टीम को नजर आए. पुलिस को देखते ही दोनों ने बाइक मोड़कर वहां से भागने की कोशिश की. पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी.
जवाबी फायरिंग में दोनों घायल
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान सोनू और राहुल को गोली लगी और दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बीके अस्पताल भेजा गया. पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद की है. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा.
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
2 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
5 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
6 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
14 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
16 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
18 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines