फरीदाबाद में एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दबोचे दो क्रिमिनल

फरीदाबाद में मंगलवार देर रात पुलिस और दो अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. जवाबी कार्रवाई में सोनू और राहुल घायल हो गए. पुलिस ने हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की है.

फरीदाबाद में एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दबोचे दो क्रिमिनल

फरीदाबाद के मवई में देर रात पुलिस और दो अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों घायल हो गए. (Image- AI Generated)

हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में दिल्ली के रहने वाले दो अपराधियों को पकड़ लिया. दोनों अपराधियों की पहचान सोनू और राहुल के रूप में हुई है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया.  अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

नहर के पास पुलिस से हुआ सामना

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच बीपीटीपी और क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की दोनों टीम मंगलवार-बुधवार की रात करीब 3 बजे मवई में नहर के पास गश्त कर रही थी.  इसी दौरान काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार सोनू और राहुल पुलिस टीम को नजर आए. पुलिस को देखते ही दोनों ने बाइक मोड़कर वहां से भागने की कोशिश की.  पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी.

विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में दोनों घायल

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की.  इस दौरान सोनू और राहुल को गोली लगी और दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया.  इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बीके अस्पताल भेजा गया. पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.  पुलिस ने हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद की है. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.  अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ