देश की राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चौथा आरोपी अभी फरार चल रहा है. आरोपियों ने इस वारदात को एक सुनसान इमारत में अंजाम दिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुणाल, यश और दीपक के तौर पर हुई है.
चार दिन की पुलिस कस्टडी में आरोपी
पुलिस ने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश किया गया और चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया. मामले में नामजद चौथे आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार करने की कोशिश जारी हैं. पुलिस अभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
दोस्त से मिलने गई थी नाबालिग
शिकायत के मुताबिक, यह घटना 24 अगस्त को हुई थी, जब लड़की ट्यूशन के बाद अपने 16 साल के दोस्त से मिलने गई थी. दोनों नाबालिग ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में थे. तभी युवकों के एक समूह ने उनके पास आकर उन्हें धमकाया और एक जर्जर इमारत में ले गए. फिर इमारत के अंदर लड़की के साथ का यौन उत्पीड़न किया गया. पुलिस को 28 सितंबर को शिकायत मिली और तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई.
एक महीने तक परिवार को नहीं बताया
लड़की के माता-पिता के मुताबिक, छह युवक दो नाबालिगों का पीछा करते हुए बिल्डिंग तक आए और उन्हें धमकाकर लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया. दोनों नाबालिगों ने करीब एक महीने तक इस घटना की जानकारी अपने परिवारों को नहीं दी. मामला तब सामने आया जब लड़की की मां ने उसमें गंभीर मानसिक परेशानी के लक्षण देखे और उससे बात की. इसके बाद लड़की ने अपने परिवार को इस घटना के बारे में बताया, जिसके बाद परिवार पुलिस के पास पहुंचा.
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 16 वर्षीय लड़के के साथ भी अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न किया गया. हालांकि, पुलिस ने कहा कि इस आरोप की पुष्टि नहीं हुई है और इसकी जांच चल रही है. पुलिस उन दावों की भी जांच कर रही है कि पीड़ितों को बंधक बनाकर रखा गया था. इसके साथ ही आरोपियों में से एक ने उन्हें अपने बैंक खाते में 10000 रुपये ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया था.
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
22 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 day agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
4 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
8 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
16 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
18 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
20 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines