Dandiya Night Dance Boys Molested Daughter Father Murder Interrupted: फरीदाबाद में डांडिया नाइट के दौरान बेटी के साथ डांस करने से मना करने पर शोहदों ने एक बेटी के पिता को पीट-पीटकर मार डाला। वारदात सोमवार की देर रात ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 में बीपीटीपी प्रिंसेज पार्क सोसाइटी की है। डांडिया नाइट में आरोपी युवती के साथ जबरन डांस कर रहे थे, बेटी को परेशान देखकर पिता शोहदों को रोकने लगे। जिस पर आरोपियों ने पिता को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में मौके पर ही पिता की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
रिकवरी एजेंट का काम करते थे
बीपीटीपी सोसाइटी निवासी प्रेम मेहता (53) विभिन्न संस्थानों के लिए रिकवरी एजेंट का काम करते थे। प्रेम मेहता की बेटी कनिका ने पुलिस को शिकायत में बताया कि डांडिया नाइट में लक्की व अन्य युवक उसके साथ डांस करने लगे। उसके मना करने पर भी जबरदस्ती डांस करने का दवाब बनाने लगे। असहज महसूस करने पर वह साइड हो गई लेकिन आरोपी फिर भी उसको परेशान करते रहे, कनिका ने इसकी जानकारी मां को दी।
पिता के साथ मारपीट करने लगे
कनिका ने पुलिस को बताया कि जब मां ने युवकों को समझाने के प्रयास किया तो वह भड़क गए और कनिका व उसकी मां के साथ गाली गलौज करने लगे। मामला बढ़ता देख भाई बीच-बचाव करने आए, तो आरोपियों ने भाई के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच पिता प्रेम मेहता आ गए और आरोपी युवकों को समझाने लगे।
लक्की व उसके दोस्तों ने पिता के साथ मारपीटकर धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। धक्का लगने से पिता प्रेम मेहता बेहोश हो गए। अचेत अवस्था में परिवार के लोग उन्हें पास के अस्पताल लेकर गए। कुछ देर के इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
खेड़ी पुल थाना पुलिस ने एक नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी मिल सकेगी। मारपीट करने वाले लोग उनकी सोसाइटी में ही रहते हैं। कार्यक्रम में तीन सौ लोग थे। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने शराब पी रखी थी। काफी देर तक झगड़ा होता रहा लेकिन किसी ने भी मामला शांत कराने का प्रयास नहीं किया सभी तमाशा देखते रहे।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
3 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
3 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
4 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
4 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
5 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines