Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक पिता ने अपने चारों बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में पता चला है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था जिसके चलते उसने अपने चार मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पत्नी के चरित्र पर शक करता था पिता
यह घटना फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से होकर गुजर रही रेलवे ट्रैक की है। पुलिस के मुताबिक, चार बच्चों के पिता मनोज महतो बिहार के रहने वाले थे। मनोज ने अपने चारों बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जीआरपी थाना फरीदाबाद के SHO राजपाल एसीपी राजेश चेची व अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पांचों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद की बादशाह खान सिविल अस्पताल भिजवा दिया। इस मामले में जानकारी देते हुए मृतक मनोज महतो की पत्नी ने बताया कि वह अपने एक रिश्ते में लगने वाले भाई से फोन पर बात कर रही थी लेकिन उसके पति ने गलत समझा। उसे लगा कि वह किसी और से बात करती है इसी को लेकर उसने बच्चों सहित इतना बड़ा कदम उठा लिया।
पत्नी ने पहुंची घटनास्थल पर
जीआरपी थाना एसएचओ राजपाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली वह तुरंत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इस बीच एसीपी राजेश चेची भी मौके पर पहुंचे थे मृतक की जेब से एक फोन बरामद हुआ जो मृतक की पत्नी का था। जिसके चलते मृतक की पत्नी से संपर्क हो पाया और उसकी पत्नी कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गई।
पार्क में घूमने के बहाने निकला था
वहीं, उन्होंने बताया कि मृतक मनोज महतो की पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी जिसके चलते मनोज महतो अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। वह मंगलवार को अपने बच्चों को पार्क में घूमने के बहाने लेकर आया और गोल्डन टेंपल ट्रेन जो की पलवल की ओर से दिल्ली की ओर जा रही थी उसके सामने बच्चों सहित कूद कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
6 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines