Haryana Crime News: फरीदाबाद में एक व्यापारी के परिवार ने कर्ज के दबाव में खौफनाक कदम उठा लिया। परिवार के 6 लोगों ने हाथ की नसें काट लीं और जान देने की कोशिश की। अस्पताल ले जाने पर एक शख्स को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि 5 लोगों का इलाज जारी है। मामला फरीदाबाद के सेक्टर-37 का है। जहां एक देशी घी और खाद्य तेल के व्यापारी और फैमिली के 5 सदस्यों ने जान देने की कोशिश की है।
इन लोगों ने वीरवार रात को अपने हाथों की नसें काट लीं। जिसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां 70 साल के श्याम लाल गोयल को मृत घोषित कर दिया गया। 67 साल की उसकी पत्नी साधना गोयल, 45 वर्षीय बेटा अनिरुद्ध गोयल, 42 साल की पत्नी निधि गोयल, अनिरुद्ध का 19 साल का बेटा धनंजय गोयल और हिमांक गोयल का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर है।
बताया जा रहा है कि श्याम लाल का दिल्ली के चांदनी चौक पर खारी बाबली में देशी घी और खाद्य तेल का कारोबार है। उन्होंने दिल्ली के किसी आदमी से काफी कर्ज ले रखा था। जिसको चुकाने को लेकर वह तनाव में था। वीरवार रात को पौने 12 बजे 3 लोग कार लेकर कर्जा वसूलने आए थे। जैसे ही ये लोग अंदर जाने लगे, मकान में मौजूद विदेशी नस्ल के कुत्तों ने हमला कर दिया। इन लोगों ने घर का गेट तोड़ दिया, लेकिन अंदर नहीं जा सके। इसके बाद आरोपी मकान के गार्ड को अपने साथ बैठाकर कार में ले गए। इसके बाद दिल्ली के लाजपत नगर में सिक्योरिटी गार्ड को छोड़ दिया। गार्ड वापस घर आया, तो उसे वहां पुलिस मिली।
दोस्त नहीं पहुंचता तो चली जाती जान
बताया जा रहा है कि अनिरुद्ध गोयल अपने दोस्त का फोन नहीं उठा रहे थे। काफी देर फोन रिसीव नहीं करने पर उनको एक दोस्त घर आया। जिसके बाद देखा कि सभी खून से लथपथ हैं। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को जगाया। फिर 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलाई गई। श्याम लाल गोयल के शव को पुलिस ने बीके हॉस्पिटल में रखवा दिया है। सराय ख्वाजा के एसएचओ ने बताया कि साधना गोयल और निधि गोयल की हालत खराब है। पुलिस आरोपियों के बारे में पता कर रही है।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
4 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
8 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
11 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
11 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
15 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
20 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines