---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

बाप रे! बाल भवन में टॉयलेट के पानी से थाली साफ करते बच्चों का वीडियो वायरल, हो रही जांच

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बाल भवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे टॉयलेट के नल से खाने के बर्तन धोते नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

मोहम्मद युसूफ/फरीदाबाद

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बाल भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें बच्चे टॉयलेट में खाने की थालियां साफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि बेहद परेशान करने वाला भी है।

---विज्ञापन---

मामला फरीदाबाद के एनआईटी-2 क्षेत्र में दौलत राम धर्मशाला के समीप चल रहे बाल भवन का है। सामने आए वीडियो में बच्चे शौचालय के नल से खाने के बर्तन धोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे बच्चे टॉयलेट के पानी से खाने के बर्तन धो रहे हैं।

टॉयलेट में किसके बर्तन धो रहे थे बच्चे?

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ये बर्तन बच्चे अपने लिए धो रहे हैं या किसी और के लिए। यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि टॉयलेट में बर्तन क्यों साफ किए या करवाए जा रहे हैं? वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

यहां देखें वीडियो


बाल भवन में उन बच्चों को रखा जाता है जो बाल मजदूरी का शिकार हुए हैं या किसी अन्य मामले में पीड़ित हैं। फिलहाल यहां लगभग 20 बच्चे रह रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि बाल भवन से जुड़े जिम्मेदारों के खिलाफ प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

यह भी पढ़ें : भक्त से ‘कथावाचक’ बने अभिनव अरोड़ा का वीडियो देखा क्या? खूब हो रहा वायरल

---विज्ञापन---

रिपोर्ट्स के अनुसार, बाल भवन के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद बाल संरक्षण विभाग मुख्यालय और डीसी कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई थी। 19 फरवरी को मुख्यालय से एक टीम आकर जांच कर चुकी है। मामला अब उच्च अधिकारियों के अधीन है। वहीं, डीसी कार्यालय की ओर से बताया गया है कि जांच की प्रक्रिया जारी है।

First published on: Apr 10, 2025 07:10 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola