हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, पुलिस से मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, पुलिस से मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

विज्ञापन
एल्विश यादव के घर 3 से 4 युवकों ने गोलियां बरसाई थीं।

Elvish Yadav House Firing Case: हरियाणा के गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी का नाम इशांत उर्फ इशू गांधी निवासी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद है, जिसने एनकाउंटर के दौरान पुलिस पर ऑटोमेटिक पिस्टल से करीब 6 राउंड फायर किए थे।

यह भी पढ़ें: ‘मेरा परिवार और मैं…’, घर पर फायरिंग के बाद आया Elvish Yadav का पहला रिएक्शन, क्या बोले राव साहब?

गत 22 अगस्त को हुई थी फायरिंग

बता दें कि गत 22 अगस्त 2025 को हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एल्विश यादव के घर फायरिंग हुई थी। 3 से 4 युवकों ने देर रात करीब ढाई बजे सेक्टर-53 स्थित एल्विश के घर के बाहर गोलियां बरसाईं थी। सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें युवक फायरिंग करते नजर आए थे। हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ था और न ही किसी तरह का माली नुकसान हुआ, लेकिन एल्विश ने परिवार की जान को खतरा बताया है।

विज्ञापन

दुश्मनी या रंगदारी का हो सकता मामला

मामले की जांच गुरुग्राम पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि निजी दुश्मनी या रंगदारी का मामला हो सकता है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। एल्विश यादव ने भी एक बयान जारी करके हमला होने की पुष्टि की थी और बताया कि उनका परिवार सुरक्षित है। हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। फैन्स रिलैक्स और शांत रहें। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 506 (आपराधिक धमकी), और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और उनके परिवार को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav की कितनी है नेटवर्थ? 3 रियलिटी शो जीतकर बने यूट्यूबर से स्टार

विज्ञापन

गांव फरीदपुर में हुई थी मुठभेड़

DCP क्राइम ब्रांच मुकेश मल्होत्रा ने बताया कि एल्विश के घर फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने ली थी। उनके नेतृत्व में CIA सेक्टर-30 और सेंट्रल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करके पर्वतीय कॉलोनी निवासी इशांत गांधी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से उसका सुराग मिलने पर गांव फरीदपुर के पास क्राइम ब्रांच की टीम ने इशांत की घेराबंदी की। आरोपी बदमाश ने अपने आप को घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग की। क्राइम ब्रांच की जवाबी कार्रवाई में इशांत गांधी के पैर में गोली लगी।

कौन हैं एल्विश यादव?

बता दें कि एल्विश यादव मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस OTT-2 के विजेता है। एल्विश यादव का असली नाम सिद्धार्थ यादव है। एल्विश सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, स्ट्रीमर और गायक भी हैं। उनके कपड़ों के 2 ब्रांड सिस्टम क्लोदिंग और एल्ग्रो वुमेन हैं। वह एक NGO एल्विश यादव फाउंडेशन भी चलाते हैं। साल 2024 में एल्विश को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ NDPC एक्ट और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज है। एल्विश पर रेव पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई कराने के आरोप हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav के अलावा ये चेहरे भी गुरुग्राम में निशाने पर, किसी पर हुई फायरिंग, तो किसी को उतारा मौत के घाट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola