Elvish Yadav on Politics: देश-दुनिया में चर्चित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के विजेता एल्विश यादव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। अगर यह सच है तो वह एक नए विवाद में घिर सकते हैं। उनकी ही तरह मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने एल्विश यादव पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। इसमें उन्होंने एल्विश यादव को लेकर कहा है कि वह समुदाय विशेष के खिलाफ लगातार विवादित टिप्पणियां करते रहते हैं।
बेसिर-पैर की फिल्में होती हैं सलमान कीं
ध्रुव राठी ने कहा कि एल्विश यादव ने कई बार समुदाय विशेष यानी मुसलमानों के बारे में विवादित और अमर्यादित टिप्पणी की है। यहां तक कि एल्विश ने यह भी कहा था कि हमारे देश में लोग इतनी फुर्सत में रहते हैं, जो लोग सलमान खान की फिल्में देखते हैं, जिनका कोई सिर और पैर नहीं होता है।
https://twitter.com/NargisBano70/status/1693306619378241670?s=20
राजनीति में जा सकते हैं एल्विश यादव
बताजा रहा है कि वह राजनीति में भी एंट्री ले सकते हैं, हालांकि समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में एल्विश ने यादव स्वीकार किया है कि उनकी फिलहाल राजनीति में आने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राजनीति में जाना है या नहीं? यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
एएनआई की पत्रकार से विशेष बातचीत में एल्विश ने कहा- ‘मैं बहुत स्पेशल महसूस कर रहा हूं कि मैं मुख्यमंत्री जी से मिल पाया। जब मैं पहली बार उनसे मिला था तो तभी से मुझे स्पेशल फील हो रहा है। उन्होंने जब मुझे बुलाया और कहा कि आपने बहुत अच्छा काम किया है, तो मैं उनका इस बात को लेकर बहुत आभारी महसूस कर रहा हूं।’
तीन लाख लोगों की जुटी थी भीड़
गौरतलब है कि एल्विश के जीतने की खुशी में रविवार को गुरुग्राम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। बताया जा रहा है कि इसमें 3 लाख लोगों की भीड़ जुटी थी। इस मौके पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हुए थे।इस मौके पर सीएम ने मंच पर एल्विश यादव को सम्मानित किया। उनके अलावा मंच पर प्रिंस नरूला के अलावा एल्विश के मम्मी-पापा भी नजर आए थे।
गौरतलब है कि गुरुग्राम के रहने वाले एल्विश यादव का असली नाम सिद्धार्थ यादव है। वह अप्रैल 2016 से यूट्यूब पर कॉमेडी वीडियो बना रहे हैं। दावा है कि उनके यूट्यूब चैनल पर 1.20 करोड़ सब्सक्राइबर हैं, हालांकि इसको लेकर सवाल उठते रहे हैं।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
12 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
2 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
3 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
4 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
6 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
10 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
11 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines