हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे; CM नायब सिंह का ऐलान

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को सभी मांगे स्वीकार कर ली है, साथ ही उन्हें आश्वासन दिया गया है कि निजी कंपनियों को कोई भी प्रोजेक्ट हैंडओवर नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन
बातचीत के बाद सरकार ने कर्मचारियों का पूरा आश्वासन दिया है. (Photo: ANI)

हरियाणा में 40000 बिजली कर्मचारी ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है, जिससे प्रदेश के निवासियों को बड़ी राहत मिली है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह के साथ बैठक के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को सभी मांगे स्वीकार कर ली है, साथ ही उन्हें आश्वासन दिया गया है कि निजी कंपनियों को कोई भी प्रोजेक्ट हैंडओवर नहीं किया जाएगा.

जल्द बिजली व्यवस्था होगी बहाल

एएनआई के मुताबिक हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बिजली मंत्री अनिल विज के साथ बातचीत के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली है. संयुक्त कार्रवाई समिति ने कहा कि बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी. कर्मचारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि राज्य के बिजली क्षेत्र में निजी कंपनियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और बिजली वितरण के लिए जारी समानांतर लाइसेंस रद्द किए जाएंगे. लंबित मुद्दों पर चर्चा के लिए अगली बैठक 3 नवंबर को निर्धारित की गई है.

‘हरियाणा विद्युत नियामक आयोग एक स्वतंत्र संस्था’

मीडिया कर्मियों से बात करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, ‘हम लगातार यह कहते रहे हैं कि हम बिजली कर्मचारी संघ के साथ पूरी तरह खड़े हैं और आज भी हम अपनी इसी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं. यह ध्यान रखना चाहिए कि हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (HERC) एक स्वतंत्र संस्था है, जो अपने अधिनियम के तहत काम करती है. इस अधिनियम के अंतर्गत आयोग अपने सुझाव देता है, मार्गदर्शन करता है और निर्देश जारी करता है. समय-समय पर हमें भी उसके आदेशों और निर्देशों को लागू करना पड़ता है.

विज्ञापन

सरकार ने कर्मचारियों को दिया आश्वासन

CM सैनी ने आगे कहा, ‘आज हमने इस संबंध में एक निर्णय लिया है. धारा 108 के तहत अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए सरकार ने HERC को इस मामले की समीक्षा करने और संबंधित प्रावधान को प्रभावी ढंग से रद्द करने का निर्देश दिया है.’ सीएम सैनी के साथ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी हमारे साथ मौजूद रहे. कर्मचारी संघ ने कहा, ‘बातचीत के बाद सरकार ने उन्हें पूरा आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा है कि हड़ताल वापस ली जा रही है. हमारे कर्मचारी अब तत्काल काम पर लौटेंगे. हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है. किसी भी तरह का निजीकरण नहीं होगा.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola