Dushyant Chautala JJP Rebel MLA Profile: हरियाणा की नई सरकार ने आज विधानसभा के विशेष सत्र में फ्लोर टेस्ट दिया। नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बहुमत पेश किया, हालांकि अभी बहुमत साबित नहीं हुआ है, लेकिन बीते दिन भाजपा ने हरियाणा में जो गेम खेला, उसका जोरदार झटका जजपा को लगा।
एक तो भाजपा के साथ जजपा का गठबंधन टूट गया। दूसरी ओर, जजपा में फूट पड़ने लगी, जिसका उदाहरण आज फ्लोर टेस्ट में देखने को मिला कि भाजपा सरकार के विशेष विधानसभा सत्र में जजपा के 4 विधायक राम कुमार गौतम, देवेंद्र सिंह बबली, जोगीराम सिहाग और ईश्वर सिंह पहुंच गए।
हालांकि विधायकों को टूटने की खबरों के चलते दुष्यंत चौटाला ने चारों को चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद चारों विधायक सदन में आए, शकल दिखाई और चले गए। अब दुष्यंत चौटाला की जान हलक में फंसी है, क्योंकि अब देखना यह है कि जजपा के चारों विधायक हिसार में होने वाली जजपा की नवसंकल्प रैली में आते हैं या नहीं।
राम कुमार गौतम
दादा गौतम के नाम से मशहूर राम कुमार गौतम हिसार के नारनौंद से जजपा विधायक हैं। वे नारनौंद में ही रहते हैं और पेशे से वकील हैं। वे खेती-बाड़ी भी करते हैं। अपने बेबाक बयानों को लेकर वे धाकड़ नेता के तौर पर भी जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2005 में भाजपा की टिकट से नारनौंद विधानसभा चुनाव लड़ा और जीते।
2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्होंने जननायक जनता पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ा और दूसरी बार विधायक बने। उन्होंने दिग्गज नेता कैप्टन अभिमन्यु को हराया था। उनकी पत्नी रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। बेटे रजत गौतम पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हैं। हाईकोर्ट की बार काउंसिल के अध्यक्ष रह चुके हैं। बेटी कीर्ति भारद्वाज कनाडा में बसी हैं।
देवेंद्र सिंह बबली
टोहाना विधानसभा से जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक देवेंद्र सिंह बबली बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और विधायक सुभाष बराला को हराया था। वे पहली बार विधायक बने थे और पहली बार में ही उन्हें मंत्री पद मिल गया था।
देवेंद्र बबली हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के करीबी थे, लेकिन चुनाव टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस छोड़ी थी। वहीं 2019 में जजपा जॉइन करके विधानसभा चुनाव लड़े तो 52302 वोटों से जीते थे।
जोगी राम सिहाग
हिसार के बरवाला विधानसभा क्षेत्र से जजपा विधायक जोगी राम सिहाग पेशे से किसान हैं। वे 12वीं पास हैं, लेकिन राजनीति के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने जननायक जनता पार्टी (JJP) की टिकट से पहली बार 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा और जीते।
ईश्वर सिंह
कैथल की गुहला विधानसभा सीट से विधायक ईश्वर सिंह पेशे से किसान हैं। वे 3 बार पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके हैं। उन्होंने हिस्ट्री, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, पॉलिटिकल साइंस विषयों से मास्टर्स डिग्री ली है। ईश्वर सिंह वही विधायक हैं, जिन्हें इलाके का दौरा करते समय एक महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था और यह वीडियो खूब वायरल भी हुआ था।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
4 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines