Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा चुनाव के शुरुआती नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी और आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी को किसी भी सीट पर बढ़त नहीं है। इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक आप पार्टी को 1.53 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिख रहा है।
2019 के चुनाव में जेजेपी के दुष्यंत चौटाला को 10 सीटों पर जीत मिली थी। उनके पास 14.8 प्रतिशत वोट शेयर मिला था। लेकिन 2024 के चुनाव में दुष्यंत चौटाला की पार्टी को 0.81 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है। वहीं पार्टी सभी सीटों पर पिछड़ गई है। दुष्यंत चौटाला खुद अपनी उचाना कलां सीट पर पीछे चल रहे हैं।
हरियाणा में चुनावी नतीजों के रुझानों को देखें तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई दिख रही है। इनेलो को 3 से 4 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। आईएनएलडी को 4.95 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है।
ये भी पढ़ेंः EC के चुनावी रुझानों में हरियाणा में बीजेपी को बढ़त, J-K में कांग्रेस-NC गठबंधन आगे
हालांकि पार्टी लगातार आगे पीछे हो रही है। इसके अलावा अटेली सीट से बीएसपी के उम्मीदवार अत्तरलाल बीजेपी और कांग्रेस को लगातार टक्कर दे रहे हैं। नोटा को 0.39 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिख रहा है।
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
1 day agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
4 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
5 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
13 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
15 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
17 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines