Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया। इस बीच जेजेपी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) गठबंधन ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। दुष्यंत चौटाला उचाना सीट से तो दिग्विजय चौटाला डबवाली से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट?
हरियाणा चुनाव में जननायक जनता पार्टी (JJP) और चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (ASP) के बीच गठबंधन है। इसे लेकर दोनों दलों ने बुधवार को मिलकर पहली लिस्ट जारी की, जिसमें 19 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में चार सीटों पर आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार उतार गए हैं।
यह भी पढ़ें : Haryana Election Date Change: हरियाणा में चुनाव की तारीख बदली, इस दिन डाले जाएंगे वोट, जम्मू-कश्मीर में भी बदला शेड्यूल
ये हैं जेजेपी के उम्मीदवार
जेजेपी की ओर से मुलाना से डॉ. रवींद्र धीन, रौदार से राजकुमार बुबका, गुहला से कृष्ण बाजीगर, गहाना से कुलदीप मलिक, जुलाना से अमरजी ढ़ाडा, जींद से इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, उचाना से दुष्यंत चौटाला, डबवाली से दिग्विजय चौटाला, नलवा से विरेंद्र चौधरी, दादरी से राजदीप फोगाट, तोशाम से राजेश भारद्वाज, बेरी से सुनील दुजाना सरपंच, अटेली से आयुषी अभिमन्यु राव, बावल से रामेश्वर दयाल और होडल से संतवीर तंवर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें : हरियाणा चुनाव से पहले भाजपा में रार! CM नायब सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष की क्यों पलटी बात?
चंद्रशेखर आजाद ने हरियाणा में इन्हें दिया टिकट
अगर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की बात करें तो सढौरा सीट से सोहेल और जगाधरी सीट से डॉ. अशोक कश्यप चुनावी ताल ठोकेंगे। वहीं, सोहना से विनेश गुर्जर और पलवल से हरित बैंसला को ASP से उम्मीदवार बनाया गया है। हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने एक्स पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं।
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
15 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
17 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
2 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines